न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूजीसी नियमों के खिलाफ दिल्ली में आंदोलन की तैयारी, रामलीला मैदान में होगा बड़ा शक्ति प्रदर्शन

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ दिल्ली में बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। 40 से अधिक संगठनों ने 8 मार्च 2026 को रामलीला मैदान में “यूजीसी रोल बैक आंदोलन” के तहत विशाल शक्ति प्रदर्शन का ऐलान किया है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 01 Feb 2026 1:08:00

यूजीसी नियमों के खिलाफ दिल्ली में आंदोलन की तैयारी, रामलीला मैदान में होगा बड़ा शक्ति प्रदर्शन

यूजीसी के नए नियमों को लेकर देशभर में उभरते विरोध के बीच अब आंदोलन ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। सवर्ण समाज समन्वय समिति से जुड़े 40 से अधिक सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। राजधानी दिल्ली स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय मिशन स्मृति भवन में हुई अहम बैठक के बाद आंदोलन को और व्यापक रूप देने की रणनीति तय की गई।

समिति ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार ने यूजीसी नियमों को वापस नहीं लिया, तो 8 मार्च 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल जनआंदोलन किया जाएगा। इस प्रस्तावित प्रदर्शन को “यूजीसी रोल बैक आंदोलन” का नाम दिया गया है, जिसमें देशभर से संगठनों और समर्थकों के जुटने की संभावना जताई जा रही है।

आंदोलन की शुरुआत 1 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी बंद के समर्थन से की जाएगी। समिति का कहना है कि यह बंद सरकार तक जनभावनाओं को पहुंचाने का पहला चरण होगा, जिसके बाद दिल्ली में निर्णायक शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए समिति के प्रमुख स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यूजीसी के मौजूदा नियम न केवल खामियों से भरे हैं, बल्कि समाज में विभाजन पैदा करने वाले भी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कानून को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता और इसके खिलाफ संघर्ष अंतिम फैसले तक जारी रहेगा।

स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने यह भी स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई अस्थायी रोक को समाधान नहीं माना जा सकता। उनके अनुसार, जब तक संसद इस नियम को पूरी तरह वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा। उन्होंने सरकार से संवाद की बजाय नियम थोपने की नीति पर पुनर्विचार करने की मांग की।

प्रेस वार्ता में कई प्रमुख संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें करणी सेना के राज सिंह शेखावत, भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीधर साल्वे, हिंदू महासभा के विजय कौशिक, कायस्थ महासभा के अनूप श्रीवास्तव और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डीपी श्रीवास्तव शामिल थे। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में यूजीसी नियमों का विरोध करते हुए आंदोलन को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
मुश्किल में नेपाल के लोगों का सहारा बने सोनू सूद, राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे
मुश्किल में नेपाल के लोगों का सहारा बने सोनू सूद, राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन