न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिर्फ आधार नहीं, राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी हो सकते हैं फर्जी: बिहार SIR मामले पर सुप्रीम कोर्ट

अदालत ने 8 सितंबर को दिए अपने अंतरिम आदेश में संशोधन करने से भी मना कर दिया, जिसमें चुनाव आयोग को निर्देश दिया गया था कि SIR के दौरान वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए आधार कार्ड को मान्य दस्तावेजों में शामिल किया जाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 16 Sep 2025 10:17:25

सिर्फ आधार नहीं, राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी हो सकते हैं फर्जी: बिहार SIR मामले पर सुप्रीम कोर्ट

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आधार कार्ड की वैधता पर कोई अंतिम फैसला देने से फिलहाल इनकार किया है। अदालत ने 8 सितंबर को दिए अपने अंतरिम आदेश में संशोधन करने से भी मना कर दिया, जिसमें चुनाव आयोग को निर्देश दिया गया था कि SIR के दौरान वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए आधार कार्ड को मान्य दस्तावेजों में शामिल किया जाए। कोर्ट ने साफ किया कि आधार ही नहीं, राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे अन्य दस्तावेज भी फर्जी हो सकते हैं, इसलिए सिर्फ आधार को बाहर नहीं किया जा सकता।

यह टिप्पणी उस वक्त आई जब बीजेपी नेता और वरिष्ठ वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय ने अदालत से आग्रह किया कि वह 8 सितंबर के आदेश में बदलाव करे। उनका तर्क था कि आधार नागरिकता का प्रमाण नहीं है और इसे विदेशी नागरिक भी प्राप्त कर सकते हैं, इसलिए यह दस्तावेज वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए उपयुक्त नहीं है। उन्होंने इसे 'विनाशकारी' करार दिया। लेकिन कोर्ट ने दो टूक कहा कि "विनाश हो या न हो, ये चुनाव आयोग देखेगा।" जस्टिस सूर्यकांत और जॉयमलया बागची की बेंच ने स्पष्ट किया कि अदालत का आदेश केवल अंतरिम है और SIR प्रक्रिया में आधार की वैधता जैसे गंभीर मुद्दों पर अंतिम निर्णय आगे लिया जाएगा।

सुनवाई के दौरान कोर्ट को यह भी बताया गया कि बिहार में 1 अगस्त 2025 को जारी मसौदा मतदाता सूची से करीब 65 लाख नाम हटा दिए गए थे। 14 अगस्त को कोर्ट ने चुनाव आयोग को यह निर्देश दिया था कि वह हटाए गए नामों की सूची सार्वजनिक करे। इसके बाद 22 अगस्त को कोर्ट ने कहा कि जिन मतदाताओं का नाम सूची से हटाया गया है, वे अपने आधार कार्ड का उपयोग करके दोबारा नाम जुड़वा सकते हैं। हालांकि चुनाव आयोग पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह केवल 11 वैकल्पिक पहचान दस्तावेजों को मान्यता देता है, जिनमें आधार भी शामिल है।

सुप्रीम कोर्ट ने इस पूरे मामले को 'खुला' रखा है — न इसे पूरी तरह खारिज किया गया है, न ही पूरी तरह स्वीकार। लेकिन अदालत का रुख स्पष्ट है: कोई भी दस्तावेज पूरी तरह फर्जी होने की आशंका से परे नहीं है, इसलिए किसी एक को टारगेट कर बाहर नहीं किया जा सकता। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे SIR से जुड़ी याचिकाओं की सुनवाई में आधार की भूमिका और उसकी वैधता पर अदालत क्या अंतिम निष्कर्ष निकालती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर