न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शालीमार बाग में विकास की नई पहल, सीएम रेखा गुप्ता ने कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

शालीमार बाग में दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एसी और एसडी ब्लॉकों में सड़कों, नालियों, पार्कों और नई सरफेस पार्किंग सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन कार्यों से नागरिकों को सुविधाजनक और सुरक्षित जीवन मिलेगा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 08 Feb 2026 9:17:28

शालीमार बाग में विकास की नई पहल, सीएम रेखा गुप्ता ने कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के एसी और एसडी ब्लॉकों में नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं है, बल्कि नागरिकों के जीवन को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाना भी है।

सड़कों, नालियों और ड्रेनों का आधुनिकीकरण

एसी ब्लॉक और एसडी (सी) क्षेत्र में सड़कों, नालियों और ड्रेनों के निर्माण एवं सुधार पर जोर दिया जाएगा। इन क्षेत्रों में आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) सड़कों का निर्माण, आरसीसी तकनीक से नालियों का निर्माण और सड़क सुदृढ़ीकरण के साथ जल निकासी प्रणाली को मजबूत किया जाएगा। इसका उद्देश्य बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से निजात दिलाना है।

कोहाट मेट्रो स्टेशन तक जल निकासी की सुविधा

मुख्यमंत्री ने जिन परियोजनाओं का शुभारंभ किया, उनमें एसडी (सी) ब्लॉक में आरएमसी और डेंस कारपेटिंग तकनीक से सड़कों एवं नालियों का निर्माण भी शामिल है। इसके अलावा, एसडी (सी) ब्लॉक से एलडी कोहाट मेट्रो स्टेशन तक नई आरसीसी नालियों का निर्माण शुरू किया गया है, ताकि इस मार्ग पर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। शालीमार बाग के नेहरू पार्क, अपना पार्क और सेंट्रल पार्क सहित एसी ब्लॉक के विभिन्न पार्कों में वॉकवे, वॉकिंग ट्रैक, बाउंड्री वॉल और सौंदर्यीकरण के कार्य भी शुरू किए गए हैं।

नई सरफेस पार्किंग से मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन परियोजनाओं का लक्ष्य पार्कों को अधिक सुरक्षित, आकर्षक और नागरिकों के उपयोग के लिए सुविधाजनक बनाना है। उन्होंने घोषणा की कि एसी ब्लॉक में पार्किंग की समस्या को ध्यान में रखते हुए नई सरफेस पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

अन्य विकास कार्यों को मिली मंजूरी

शालीमार बाग के एडी, एजे, एएल, एई, एएफ और एसडी (सी) ब्लॉकों में गलियों, ड्रेनों और पार्कों से जुड़े कई अन्य विकास कार्यों को भी मंजूरी दी गई है। इन कार्यों के अंतर्गत गलियों और ड्रेनों का पक्कीकरण, पार्कों में वॉकवे और बाउंड्री वॉल की मरम्मत, सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार आधारभूत नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन