न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेलेट गन से घायल छात्र को लेकर थाने पहुंचे राहुल गांधी, FIR पर अड़े, DCP ऑफिस में धरने पर बैठे

राहुल गांधी पेलेट गन से घायल छात्र साहिल लोचव को लेकर DCP ऑफिस पहुंचे और FIR की मांग पर धरने पर बैठ गए। मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने समिति बनाई है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 21 Aug 2026 1:04:53

पेलेट गन से घायल छात्र को लेकर थाने पहुंचे राहुल गांधी, FIR पर अड़े, DCP ऑफिस में धरने पर बैठे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र साहिल लोचव के मामले में दिल्ली पुलिस पर FIR दर्ज करने का दबाव बनाया है। राहुल गांधी घायल छात्र को अपने साथ लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं होने के बाद वह DCP कार्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और FIR दर्ज किए जाने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद राहुल गांधी और साहिल लोचव धरने पर बैठ गए। उनके साथ वकील और कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद रहे।

शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे साहिल

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के रहने वाले साहिल लोचव 14 अगस्त को अपने वकीलों के साथ शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे। आरोप है कि उनकी शिकायत पर उस समय कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद साहिल ने राहुल गांधी से संपर्क किया। राहुल गांधी उन्हें साथ लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे और पुलिस के सामने FIR दर्ज करने की मांग रखी।

राहुल गांधी का कहना है कि जब तक मामला दर्ज नहीं किया जाता, वह वहां से नहीं जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह कुछ देर बाद मीडिया से बातचीत करेंगे।

DCP और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से हुई बातचीत

मामले को लेकर राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की। जानकारी के अनुसार, उन्होंने जॉइंट सीपी नूपुर सिंह से भी मुलाकात की और पुलिस अधिकारियों के सामने FIR दर्ज करने की मांग रखी। इसके बाद वह DCP से मिलने पहुंचे।

साहिल लोचव भी राहुल गांधी के साथ धरने पर बैठे हैं। उनके परिवार के सदस्य भी वहां मौजूद हैं। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के कई नेता और वकील भी बताए जा रहे हैं।

पहले भी साहिल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं राहुल

राहुल गांधी इससे पहले भी साहिल लोचव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं। उस दौरान उन्होंने छात्र को लगी चोटों का जिक्र करते हुए दावा किया था कि वह पेलेट गन से घायल हुआ है। इसी मामले को लेकर कांग्रेस संसद मार्च के दौरान छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई और पेलेट गन के इस्तेमाल का मुद्दा लगातार उठा रही है।

विपक्ष ने मॉनसून सत्र के दौरान भी इस मामले पर चर्चा की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध जताया था।

सुप्रीम कोर्ट ने बनाई जांच समिति

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पांच सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति (HPEC) का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता पूर्व जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी करेंगे। समिति को 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर और देश के अन्य हिस्सों में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कथित ज्यादती के आरोपों की जांच करनी है।

इन छात्र प्रदर्शनों में NEET और अन्य परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के मुद्दे उठाए गए थे। प्रदर्शनकारी तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

समिति में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रवि शंकर झा, दिल्ली हाई कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश शालिंदर कौर, CBI के पूर्व निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला और मेघालय के पूर्व पुलिस महानिदेशक एल.आर. बिश्नोई भी शामिल हैं।

फिलहाल राहुल गांधी की मांग FIR दर्ज कराने को लेकर है और वह साहिल लोचव के साथ DCP कार्यालय में धरने पर बैठे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत