न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

न्यूक्लियर धमकियों का दौर खत्म, पाकिस्तान को मिला करारा जवाब; संसद में गरजे PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में पाकिस्तान की न्यूक्लियर धमकियों पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि अब भारत डरने वाला नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के जरिए भारत ने दिखा दिया कि अब वह हर चुनौती का डटकर सामना करेगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Jul 2025 7:28:27

न्यूक्लियर धमकियों का दौर खत्म, पाकिस्तान को मिला करारा जवाब; संसद में गरजे PM मोदी

संसद के मानसून सत्र के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया कि भारत अब डरने वाला नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान घबरा गया था। उसे अंदेशा हो गया था कि भारत इस बार कोई बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। घबराहट में पाकिस्तान ने परमाणु हमले की धमकी देना शुरू कर दी। लेकिन भारत ने इस बार दृढ़ता दिखाई और कह दिया—अब न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग बर्दाश्त नहीं होगी।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि पाकिस्तान से पहले भी कई बार भारत की टकराहट हुई है, लेकिन यह पहली बार था जब भारतीय सेना ने इतनी गहराई तक जाकर जवाबी हमला किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को हमने साफ कर दिया कि अब धमकियों से कुछ हासिल नहीं होगा। भारत अब पुराने दौर में नहीं जी रहा जहां झुकना ही विकल्प होता था। इस सर्जिकल ऑपरेशन ने यह साबित कर दिया कि भारत अब हर चुनौती का सामना करने को तैयार है—चाहे वह परमाणु धमकी ही क्यों न हो।

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर विस्तार से बात करते हुए कहा कि हमारी मिसाइलों ने पाकिस्तान के सैन्य ढांचे को बुरी तरह हिला दिया। “हमारे जवाबी हमले इतने तीव्र और सटीक थे कि पाकिस्तान के एयरबेस आज भी गहरी चोट झेल रहे हैं,” उन्होंने संसद में कहा।

उन्होंने आगे बताया, “हमारी सेनाओं ने आतंकियों के अड्डों को एक-एक करके ध्वस्त कर दिया। पाकिस्तान को यह सोचने तक का समय नहीं मिला कि भारत बहावलपुर और मुरीदके जैसे ठिकानों पर हमला कर सकता है। हमारी कार्यवाही ने न केवल पाकिस्तान के आतंकियों को मारा बल्कि उसकी सेना को भी झुकने पर मजबूर कर दिया।”

इस पूरे ऑपरेशन के दौरान भारत की रणनीतिक कुशलता और सैन्य शक्ति दोनों ने मिलकर यह दिखा दिया कि अब देश किसी भी उकसावे पर खामोश नहीं बैठने वाला। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में यह स्पष्ट कर दिया कि अब भारत की नीति "पहले सहना, फिर सोचना" नहीं, बल्कि "पहले चेतावनी, फिर कार्रवाई" की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?