Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम मोदी ने जारी किया 100 रुपये का स्मारक सिक्का, भारत माता की तस्वीर बनी खास आकर्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RSS की शताब्दी वर्ष के अवसर पर दिल्ली में 100 रुपये का स्मारक सिक्का और विशेष डाक टिकट जारी किया। सिक्के पर भारत माता की तस्वीर और संघ का बोध वाक्य अंकित है। जानें इस ऐतिहासिक सिक्के और डाक टिकट की खासियत।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Oct 2025 3:56:36

पीएम मोदी ने जारी किया 100 रुपये का स्मारक सिक्का, भारत माता की तस्वीर बनी खास आकर्षण

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के डॉ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में एक विशेष समारोह में 100 रुपये का स्मारक सिक्का और विशेष डिज़ाइन किया गया डाक टिकट जारी किया। यह सिक्का और डाक टिकट संघ की शताब्दी और उसके सामाजिक योगदान का प्रतीक हैं।

RSS की भूमिका और योगदान

RSS की स्थापना 1925 में नागपुर में केशव बलीराम हेडगवेर ने की थी। यह संगठन स्वयंसेवक आधारित सामाजिक और सेवा कार्यों के लिए जाना जाता है। संघ ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा राहत और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में लगातार योगदान दिया है। जारी किए गए डाक टिकट और स्मारक सिक्का इन योगदानों का सम्मान हैं और संघ की सेवा भावना को देश के सामने पेश करते हैं।

डाक टिकट की विशेषता

स्मरणीय अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि यह डाक टिकट विशेष महत्व रखता है। उन्होंने याद दिलाया कि 1963 में RSS के स्वयंसेवक 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुए थे और राष्ट्रभक्ति की धुन पर कदमताल की थी। यह डाक टिकट उसी ऐतिहासिक पल की याद को संजोता है और संघ के उन स्वयंसेवकों की झलक भी दिखाता है, जो लगातार देश और समाज की सेवा में लगे हुए हैं।

सिक्के की अनोखी डिज़ाइन

पीएम मोदी ने बताया कि सिक्के के एक ओर राष्ट्रीय चिह्न अंकित है, जबकि दूसरी ओर सिंह के साथ वरद मुद्रा में भारत माता की भव्य छवि दिखाई देती है। भारत माता के सामने संघ के स्वयंसेवक समर्पण भाव के साथ नमन करते दिखाई देते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि यह पहली बार है जब भारतीय मुद्रा पर भारत माता की तस्वीर अंकित की गई है। सिक्के पर संघ का बोध वाक्य भी अंकित है – “राष्ट्राय स्वाहा, इदं राष्ट्राय इदं न मम”।

संघ के प्रति पीएम मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने संघ के प्रति अपनी भावनाओं का इज़हार करते हुए कहा कि संगठन को मुख्य धारा से अलग करने के कई प्रयास हुए, गुरुजी को झूठे मामलों में जेल भी भेजा गया, लेकिन संघ ने कभी कटुता अपनाई नहीं। संघ के स्वयंसेवक समाज का हिस्सा हैं और उन्होंने हमेशा लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं में विश्वास बनाए रखा। पीएम मोदी ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद संघ आज भी विराट वट वृक्ष की तरह अडिग है और देश की सेवा में अग्रसर है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच