न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस बार की दिवाली होगी यादगार, लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी ने ‘नया भारत’ की थीम के साथ देश को संबोधित किया। दीपावली पर बड़े तोहफे, नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स और जीएसटी में क्रांतिकारी बदलाव की घोषणा की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 15 Aug 2025 9:44:14

इस बार की दिवाली होगी यादगार, लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। ‘नया भारत’ की थीम के साथ इस वर्ष का उत्सव खास रहा। तिरंगा फहराने के बाद पीएम मोदी ने देशवासियों को एक ऐसा वादा किया, जो आने वाली दीपावली को और भी यादगार बना देगा। उन्होंने साफ कहा—“इस बार आपका पर्व सिर्फ रोशनी का नहीं, बल्कि बदलाव का उत्सव भी होगा।”

नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि सरकार ‘अगली पीढ़ी के सुधारों’ के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन कर रही है। उनका कहना था कि अब लक्ष्य केवल छोटे-छोटे सुधार करना नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाना है। उन्होंने उत्साह के साथ कहा, “इस दीपावली पर मैं आपके घर-घर डबल खुशी भेजूंगा—देश को मिलेगा बड़ा तोहफा।”

जीएसटी संरचना में क्रांतिकारी बदलाव

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने जीएसटी पर बड़ा संकेत दिया। उन्होंने कहा कि समय आ गया है जब जीएसटी की दरों का पुनर्मूल्यांकन किया जाए। “हम ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म’ लेकर आ रहे हैं, जिससे आम नागरिक का टैक्स बोझ काफी हद तक घटेगा। दरें कम होंगी, प्रक्रियाएं आसान होंगी और हर वर्ग को राहत महसूस होगी।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि ‘स्वदेशी’ की ताकत का इस्तेमाल न केवल खुद को मज़बूत करने में होगा, बल्कि ज़रूरत पड़ी तो दूसरों को भी हमारे साथ खड़े होने के लिए प्रेरित करेगा।

लंबी लकीर खींचने का संकल्प

पीएम मोदी ने अपने भाषण में एक विचारोत्तेजक संदेश भी दिया—“किसी की लकीर छोटी करने में ऊर्जा बर्बाद करने से बेहतर है, अपनी लकीर को लंबा करना।” उन्होंने कहा कि जब हम अपने लक्ष्यों को ऊंचा करते हैं, तो दुनिया खुद हमारे प्रयासों को स्वीकार करती है।

वैश्विक प्रतिस्पर्धा और बढ़ते आर्थिक स्वार्थ के दौर में हमें चुनौतियों पर रोना नहीं, बल्कि साहस के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने जोर देकर कहा, “अगर हमने यह राह चुन ली, तो कोई भी ताकत हमें अपने स्वार्थ के जाल में फंसा नहीं पाएगी।”

प्रधानमंत्री ने पिछले 10 वर्षों को ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ का दशक बताया। लेकिन उनके अनुसार अब अगला अध्याय और भी ऊर्जावान होना चाहिए। “हमने जो शुरुआत की है, उसे और तेज़ रफ्तार देनी है। यह केवल आर्थिक सुधार का मामला नहीं, बल्कि एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विजनरी भारत के निर्माण का संकल्प है।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?