न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेपाल बाढ़ में 275 भारतीय नागरिक अब भी लापता, 166 का रेस्क्यू; भारत ने भेजी 95 टन राहत सामग्री

नेपाल बाढ़ में 275 भारतीय नागरिक अब भी लापता हैं, जबकि 166 का रेस्क्यू हो चुका है। भारत ने 95 टन राहत सामग्री और 54 सदस्यीय टीम भेजी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 05 Sep 2026 11:46:04

नेपाल बाढ़ में 275 भारतीय नागरिक अब भी लापता, 166 का रेस्क्यू; भारत ने भेजी 95 टन राहत सामग्री

नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक कम से कम 1,295 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। इसी बीच भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि 275 भारतीय नागरिक अभी भी लापता हैं, जबकि 166 भारतीयों को सुरक्षित बचाया जा चुका है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 4 सितंबर 2026 को नियमित प्रेस ब्रीफिंग में नेपाल की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नेपाली अधिकारियों के अनुसार बाढ़ प्रभावित इलाकों से राहतकर्मी लगातार शव बरामद कर रहे हैं। अब तक 12 हजार से अधिक लोगों को बचाया जा चुका है, जबकि करीब 5 हजार लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। खोज और बचाव अभियान जारी है।

275 भारतीयों की तलाश जारी

रणधीर जायसवाल ने बताया कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार नेपाल में आई बाढ़ के बाद 275 भारतीय नागरिकों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। भारत इस मामले में नेपाल सरकार के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।

उन्होंने कहा कि नेपाल के अधिकारी प्रभावित लोगों की तलाश और बचाव के लिए प्रयास कर रहे हैं। भारत ने अब तक 166 भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू किए जाने की जानकारी दी है।

चीन से 1,907 भारतीय नेपाल पहुंचे

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, चीन के रास्ते भी बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक सुरक्षित नेपाल पहुंच चुके हैं। अब तक 1,907 भारतीय नागरिक चीन से नेपाल पहुंचे हैं।

जायसवाल ने यह भी बताया कि चीन के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार तिब्बत के इलाके में अब कोई भारतीय नागरिक फंसा हुआ नहीं है।

भारत ने नेपाल भेजी 95 टन राहत सामग्री

नेपाल में राहत एवं बचाव अभियान में सहयोग के लिए भारत की ओर से भी लगातार मदद भेजी जा रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, 26 अगस्त के बाद से भारत सात विमानों के जरिए करीब 95 टन राहत सामग्री नेपाल भेज चुका है।

इसके अलावा राहत और बचाव कार्यों में सहायता देने के लिए भारत ने 54 कर्मियों को भी नेपाल भेजा है। इनमें 30 टनल रेस्क्यू विशेषज्ञ, 19 फॉरेंसिक विशेषज्ञ और पांच सदस्यीय मेडिकल टीम शामिल है।

आगे भी मदद जारी रखेगा भारत

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत नेपाल सरकार की जरूरतों के मुताबिक आगे भी सहायता उपलब्ध कराता रहेगा। फिलहाल भारत की ओर से फॉरेंसिक किट, बेली ब्रिज और नेपाल सरकार द्वारा मांगी गई अन्य जरूरी सामग्री भेजने की योजना बनाई जा रही है।

भारतीय रेस्क्यू और फॉरेंसिक टीमें नेपाल में तैनात हैं और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव अभियान में सहयोग कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत