न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CBI की छापेमारी में IRS अधिकारी के ठिकानों से बरामद हुआ करोड़ों का खजाना, रिश्वतखोरी में हुआ गिरफ्तार

टैक्स विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के ठिकानों पर सीबीआई ने छापा मारकर जबरदस्त खुलासे किए हैं। आयकर सेवा (IRS) से जुड़े अधिकारी अमित कुमार सिंघल के घर और दफ्तरों पर की गई इस कार्रवाई में कई किलो सोना, चांदी और भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 03 Jun 2025 11:46:52

CBI की छापेमारी में IRS अधिकारी के ठिकानों से बरामद हुआ करोड़ों का खजाना, रिश्वतखोरी में हुआ गिरफ्तार

नई दिल्ली। टैक्स विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के ठिकानों पर सीबीआई ने छापा मारकर जबरदस्त खुलासे किए हैं। आयकर सेवा (IRS) से जुड़े अधिकारी अमित कुमार सिंघल के घर और दफ्तरों पर की गई इस कार्रवाई में कई किलो सोना, चांदी और भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि ये छापेमारी दिल्ली, मुंबई और पंजाब के अलग-अलग ठिकानों पर की गई, जहां से भ्रष्टाचार के पुख्ता सबूत भी मिले हैं।

छुपाकर रखी गई थी बेशुमार दौलत

CBI के अनुसार, छापे में करीब 3.5 किलोग्राम सोना, 2 किलोग्राम चांदी और ₹1 करोड़ से अधिक कैश बरामद हुआ है। अफसर के घर की तलाशी के दौरान जो दस्तावेज मिले हैं, उनसे उसकी अन्य अवैध संपत्तियों और बैंक खातों का भी सुराग मिला है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, आरोपी के नाम से 25 बैंक अकाउंट्स चल रहे हैं।

रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी

सिंघल को सीबीआई ने एक कारोबारी से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने एक फूड चेन के मालिक से टैक्स में राहत दिलाने के नाम पर ₹45 लाख की मांग की थी। CBI ने जाल बिछाकर आरोपी को ₹25 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

कौन हैं अमित सिंघल?

अमित सिंघल 2007 बैच के IRS अधिकारी हैं और फिलहाल दिल्ली के करदाता सेवा निदेशालय (DTP) में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। इस पद पर बैठा अधिकारी सीधे तौर पर टैक्स मामलों में निर्णय लेता है, जो आम लोगों और कंपनियों के लिए बेहद अहम होता है। ऐसे में इस पद पर भ्रष्टाचार के आरोप बेहद गंभीर माने जा रहे हैं।

जांच का दायरा बढ़ा, अन्य सम्पत्तियों की भी होगी पड़ताल

CBI अब इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने की तैयारी कर रही है। यह देखा जा रहा है कि किन-किन मामलों में सिंघल ने गलत तरीके से टैक्स राहत दी और बदले में क्या-क्या लिया। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस रिश्वत कांड में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब