न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : इंडिगो की उड़ानों पर ब्रेक, DGCA निर्देशों के बाद रात तक 190 फ्लाइट्स रद्द

दिल्ली एयरपोर्ट से इंडिगो की अधिकांश घरेलू उड़ानें डीजीसीए निर्देशों के बाद पूरे दिन रद्द रहीं। करीब 190 फ्लाइट्स कैंसल होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरलाइन ने माफी मांगते हुए सभी रद्द उड़ानों का पूरा रिफंड देने का आश्वासन दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Dec 2025 8:03:38

दिल्ली : इंडिगो की उड़ानों पर ब्रेक, DGCA निर्देशों के बाद रात तक 190 फ्लाइट्स रद्द

डीजीसीए की ओर से मिले स्पष्ट निर्देशों के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने शुक्रवार को अपने उड़ान संचालन में बड़ा बदलाव करते हुए दिल्ली से रवाना होने वाली अधिकांश घरेलू उड़ानों को पूरा दिन रद्द रखने का निर्णय लिया। सुबह से लेकर मध्यरात्रि तक उड़ानों के रद्द रहने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) का संचालन संभालने वाली एजेंसी डायल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक एडवाइजरी जारी कर एयर यात्रियों को सूचित किया कि इंडिगो की घरेलू प्रस्थान उड़ानें पूरी रात 12 बजे तक निलंबित रहेंगे। इस दौरान एयरलाइन को लगभग 190 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। हालांकि, कुछ सीमित उड़ानें विशेष हालात में संचालित की गईं।

डीजीसीए के सूत्रों ने सुबह यह जानकारी दी थी कि उड़ानें सिर्फ दोपहर तीन बजे तक रद्द रहेंगी, लेकिन बाद में इंडिगो ने परिचालन परिस्थितियों को देखते हुए पूरा दिन उड़ानें न चलाने का फैसला कर लिया। इस बदलाव ने हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाओं को प्रभावित किया और कई लोग घंटों एयरपोर्ट पर फंसे रहे।

लंबे इंतजार और बार-बार बदली सूचनाओं से परेशान यात्रियों ने सोशल मीडिया पर एयरलाइन से जवाब मांगा। बढ़ते विरोध के बीच इंडिगो ने एक्स पर पोस्ट जारी कर स्थितियों के लिए खेद जताया और यह भरोसा दिलाया कि सभी रद्द उड़ानों का 100% रिफंड यात्रियों को प्रदान किया जाएगा।

देश की सबसे व्यस्त घरेलू विमान सेवा मानी जाने वाली इंडिगो, जो प्रतिदिन 2,300 से अधिक उड़ानें संचालित करती है और जिसके पास 400 से ज्यादा विमानों का विशाल बेड़ा है, इस सप्ताह अपनी ऑन-टाइम परफॉर्मेंस में गंभीर गिरावट से जूझ रही है। 4 दिसंबर को एयरलाइन की समयपालन दर 10% से भी नीचे पहुंच गई, जिसने संचालन व्यवस्था पर और सवाल खड़े कर दिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?