न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'Great news...': भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर PM मोदी का बयान, जानिए क्या कहा पीएम ने?

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पीएम मोदी का बयान: अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा पर सहमति, मेक इन इंडिया को मिलेगा बल, महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को पीएम का धन्यवाद।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 07 Feb 2026 9:28:48

'Great news...': भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर PM मोदी का बयान, जानिए क्या कहा पीएम ने?

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा तय होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका स्वागत किया है। पीएम मोदी ने इसे दोनों देशों के बीच बढ़ते विश्वास और मजबूत साझेदारी का प्रतीक बताया। साथ ही, उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का इस पहल के लिए धन्यवाद भी किया।

राष्ट्रपति ट्रंप को जताया धन्यवाद

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "भारत और अमेरिका के लिए यह शानदार खबर है! हमने दोनों देशों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के लिए रूपरेखा पर सहमति जताई है। मैं इस साझेदारी और विश्वास के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद देता हूँ।"

'मेक इन इंडिया' को मिलेगा बल

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "यह फ्रेमवर्क हमारी साझेदारी की गहराई, भरोसा और गतिशीलता को दिखाता है। यह हमारे किसानों, MSMEs, स्टार्टअप इनोवेटर्स, मछुआरों और उद्यमियों के लिए नए अवसर खोलकर 'मेक इन इंडिया' को मजबूत करेगा। इससे महिलाओं और युवाओं के लिए व्यापक रोजगार के अवसर पैदा होंगे। भारत और अमेरिका इनोवेशन को बढ़ावा देने और निवेश व तकनीकी साझेदारी को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

वैश्विक विकास में योगदान

मोदी ने लिखा, "यह फ्रेमवर्क मज़बूत और भरोसेमंद सप्लाई चेन को भी मजबूत करेगा और वैश्विक विकास में योगदान देगा। जैसे-जैसे भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है, हम ऐसे वैश्विक साझेदारियों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं जो भविष्य-उन्मुख हों, लोगों को सशक्त बनाएं और साझा समृद्धि में योगदान दें।"

व्यापक विवरण और तारीखें

बता दें कि अमेरिका और भारत ने शनिवार को अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा पर सहमति बनने की घोषणा की। इसके तहत अमेरिका भारत पर लगाए गए टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। यह फ्रेमवर्क 13 फरवरी, 2025 को राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई द्विपक्षीय व्यापार वार्ता की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसमें अतिरिक्त बाजार पहुंच और मजबूत आपूर्ति श्रृंखलाओं को समर्थन देने की प्रतिबद्धताएँ शामिल हैं।

बयान में कहा गया है, "अंतरिम समझौता भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी में मील का पत्थर साबित होगा। यह पारस्परिक हितों और ठोस परिणामों पर आधारित द्विपक्षीय और संतुलित व्यापार के प्रति साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन