न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'भारत ऐसे प्रधानमंत्री को बर्दाश्त नहीं कर सकता...' – ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में गरजे राहुल गांधी

29 जुलाई 2025 को लोकसभा में राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान मोदी सरकार की विदेश नीति, सैन्य निर्णयों और नेतृत्व क्षमता पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ट्रंप के बयान को झूठा बताने में प्रधानमंत्री की हिचकिचाहट, सेना को सीमित ऑपरेशनल फ्रीडम और इंदिरा गांधी के नेतृत्व से तुलना करते हुए गंभीर सवाल उठाए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 30 Jul 2025 9:36:17

'भारत ऐसे प्रधानमंत्री को बर्दाश्त नहीं कर सकता...' – ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में गरजे राहुल गांधी

29 जुलाई, 2025 को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति और सैन्य निर्णयों को लेकर तीखा हमला बोला। अपने भाषण में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से करते हुए कहा कि अगर उनमें इंदिरा गांधी जैसी साहस का अंश भी होता, तो वे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुलकर झूठा कहते—खासतौर पर भारत-पाक संघर्ष विराम और भारतीय लड़ाकू विमान के गिरने जैसे गंभीर मुद्दों पर।

ऑपरेशन सिंदूर पर खुली बहस में राहुल गांधी का तीखा प्रहार

राहुल गांधी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर हो रही चर्चा के दौरान ट्रंप के बयानों की ओर इशारा करते हुए कहा कि अमेरिकी नेता अब तक 29 बार यह दावा कर चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाक के बीच युद्धविराम करवाया। राहुल ने सवाल उठाया—क्या भारत को ऐसा प्रधानमंत्री मंज़ूर है जो यह कहने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाता कि ट्रंप का बयान झूठ है?

राजनाथ सिंह के वक्तव्य पर उठाए गंभीर सवाल

अपने भाषण में राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा एक दिन पहले संसद में दिए गए वक्तव्य पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि राजनाथ का वक्तव्य इस बात का सबूत है कि मौजूदा सरकार में निर्णायक नेतृत्व की कमी है। उन्होंने पूछा कि अगर सरकार इतनी दृढ़ थी, तो 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू होने के कुछ ही मिनटों के भीतर पाकिस्तान को यह बताने की जरूरत क्यों पड़ी कि भारत ने उसके सैन्य अड्डों को निशाना नहीं बनाया?

"सैन्य ताकत को राजनीतिक छवि चमकाने का जरिया न बनाएं"

राहुल ने सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि उसने भारतीय सेनाओं को पाकिस्तान की सैन्य व्यवस्था और एयर डिफेंस सिस्टम पर हमला करने की पूरी छूट नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी के चलते सशस्त्र बलों को ‘ऑपरेशनल फ्रीडम’ नहीं दी गई। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह देश के लिए अत्यंत खतरनाक है जब प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों को अपनी छवि सुधारने का माध्यम बनाते हैं। उनके अनुसार, सेना का इस्तेमाल केवल राष्ट्रहित में होना चाहिए, न कि राजनीतिक लाभ के लिए।

इंदिरा गांधी का उदाहरण देकर मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार

राहुल गांधी ने 1971 के युद्ध की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जबरदस्त राजनीतिक दृढ़ता दिखाई थी। अमेरिका का सातवां बेड़ा भारत के खिलाफ बढ़ रहा था, बावजूद इसके इंदिरा ने सेना को बिना किसी बंधन के पूरी छूट दी। इसी साहस और नेतृत्व के कारण ही पाकिस्तान के एक लाख सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया और बांग्लादेश का जन्म हुआ।

मोदी सरकार की विदेश नीति को बताया 'नाकाम'

राहुल गांधी ने भारत की मौजूदा विदेश नीति पर भी तीखा सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला पाकिस्तान के इशारे पर हुआ, बावजूद इसके दुनिया का कोई भी बड़ा देश पाकिस्तान की आलोचना करता नहीं दिखा। उन्होंने कहा कि इस कूटनीतिक विफलता का सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि उसी हमले के मुख्य साजिशकर्ता और पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में डिनर पर बुला लिया।

चीन-पाक गठबंधन पर चेताया, "सिर्फ पाकिस्तान से नहीं, अब दो मोर्चों पर जंग है"

अपने भाषण के अंतिम हिस्से में राहुल गांधी ने चीन और पाकिस्तान के बढ़ते सैन्य सहयोग पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाएं अब सिर्फ पाकिस्तान से नहीं, बल्कि पाकिस्तान-चीन के संयुक्त मोर्चे से लड़ रही हैं। उन्होंने याद दिलाया कि उन्होंने संसद में पहले ही इस गठबंधन की चेतावनी दी थी, जिसे सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें