न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘फेक न्यूज लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा, मीडिया संस्थानों में अनिवार्य हो फैक्ट चेक मैकेनिज्म’ : संसदीय समिति

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली इस समिति ने मंगलवार को अपनी मसौदा रिपोर्ट में दंडात्मक प्रावधानों को सख़्त करने, जुर्माना बढ़ाने, जवाबदेही तय करने और मीडिया संस्थानों में आंतरिक फैक्ट-चेक तंत्र व लोकपाल की अनिवार्य व्यवस्था की सिफारिश की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 11 Sep 2025 11:48:17

‘फेक न्यूज लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा, मीडिया संस्थानों में अनिवार्य हो फैक्ट चेक मैकेनिज्म’ : संसदीय समिति

नई दिल्ली। संसद की संचार और सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति ने फेक न्यूज पर कड़ा रुख अपनाते हुए इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बताया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली इस समिति ने मंगलवार को अपनी मसौदा रिपोर्ट में दंडात्मक प्रावधानों को सख़्त करने, जुर्माना बढ़ाने, जवाबदेही तय करने और मीडिया संस्थानों में आंतरिक फैक्ट-चेक तंत्र व लोकपाल की अनिवार्य व्यवस्था की सिफारिश की है।

मीडिया संस्थानों पर सख्ती की मांग

सूत्रों के मुताबिक समिति ने स्पष्ट किया है कि देश के सभी प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संगठनों में फैक्ट-चेक मैकेनिज्म और आंतरिक लोकपाल को अनिवार्य किया जाना चाहिए। रिपोर्ट में कहा गया है कि संपादकीय नियंत्रण के लिए संपादकों और विषय वस्तु प्रमुखों को तथा संस्थागत विफलताओं के लिए मालिकों और प्रकाशकों को जवाबदेह बनाना होगा। साथ ही, फेक न्यूज फैलाने के लिए कंपनियों और प्लेटफॉर्मों को भी जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

दंडात्मक प्रावधान और जुर्माना

समिति ने मौजूदा अधिनियमों और नियमों में दंडात्मक प्रावधानों को सख़्त करने और फर्जी खबरों के खिलाफ जुर्माने की राशि बढ़ाने का सुझाव दिया है, ताकि इसे खबर गढ़ने वालों और प्रसारकों के लिए निवारक बनाया जा सके। साथ ही, गलत सूचना और फर्जी खबरों की मौजूदा परिभाषा में व्याप्त अस्पष्टता को दूर करने के लिए मंत्रालय से मौजूदा नियामक तंत्र में उपयुक्त धाराएं जोड़ने की अनुशंसा की है।

सहयोगात्मक प्रयास और बहुपक्षीय पहल

रिपोर्ट में कहा गया है कि गलत सूचना से निपटने के लिए सरकारी, निजी और स्वतंत्र तथ्य-जांचकर्ताओं सहित सभी हितधारकों के बीच सहयोगात्मक प्रयास जरूरी हैं। सीमा-पार गलत सूचना से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अंतर-मंत्रालयी सहयोग और अंतरराष्ट्रीय निकायों के साथ बहुपक्षीय सहयोग की सिफारिश भी की गई है। उदाहरण के तौर पर समिति ने फ्रांसीसी कानून जैसी अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं का अध्ययन करने और चुनाव संबंधी गलत सूचना पर ठोस उपाय अपनाने का सुझाव दिया।

समिति के अध्यक्ष का बयान

समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर साझा पोस्ट में कहा कि उनकी समिति ने इस मसौदा रिपोर्ट में फेक न्यूज, महिलाओं और बच्चों से जुड़ी सामग्री में एआई के दुरुपयोग सहित अन्य गंभीर मुद्दों पर कड़े कदम उठाने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा, “हम भारत को बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड जैसा नहीं बनने देंगे। लोगों को गुमराह करने के लिए राष्ट्र-विरोधी ताकतों का एजेंडा चलाने वालों पर अंकुश लगाया जाएगा। हर खबर तथ्यात्मक होनी चाहिए।”

रिपोर्ट का अगला चरण

समिति ने अपनी मसौदा रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंप दी है। संभावना है कि इसे संसद के शीतकालीन सत्र 2025 में पेश किया जाएगा। मसौदा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को भी भेजा गया है, क्योंकि पैनल इस मंत्रालय की भी जांच करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका