न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में वरिष्ठ नागरिकों के लिए खुशखबरी, पेंशन राशि बढ़ी, 50 हज़ार नए लाभार्थी होंगे शामिल

दिल्ली सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 50 हजार नए लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा और मासिक पेंशन राशि में बढ़ोतरी की गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Sep 2025 9:50:30

दिल्ली में वरिष्ठ नागरिकों के लिए खुशखबरी, पेंशन राशि बढ़ी, 50 हज़ार नए लाभार्थी होंगे शामिल

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। ‘वृद्धावस्था पेंशन योजना’ का दायरा बढ़ाते हुए इसमें 50 हज़ार नए लोगों को जोड़ा जाएगा। यह विशेष पहल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित ‘सेवा पखवाड़ा’ के दौरान शुरू की जाएगी। सरकार का कहना है कि इस एनरोलमेंट ड्राइव का मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा वरिष्ठ नागरिक सीधे योजना से जुड़ें और उन्हें अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े। राज्य की ओर से मिलने वाली आर्थिक मदद से बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। समाज कल्याण विभाग ने बताया कि 17 सितंबर को इंदिरा गांधी स्टेडियम में एक बड़े कार्यक्रम के तहत पेंशन योजना से नए लाभार्थियों का नामांकन किया जाएगा।

मासिक पेंशन में बढ़ोतरी

सरकार ने यह भी घोषणा की है कि बुजुर्गों की मासिक पेंशन में इज़ाफ़ा किया जा रहा है। अब 60 साल या उससे अधिक उम्र वाले लाभार्थियों को हर महीने 2000 रुपये की जगह 2500 रुपये मिलेंगे। वहीं 70 वर्ष और उससे ऊपर की आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन 2500 रुपये से बढ़कर 3000 रुपये हो जाएगी। इतना ही नहीं, अनुसूचित जाति और जनजाति समुदाय के पात्र बुजुर्गों को प्रति माह 500 रुपये अतिरिक्त पेंशन दिए जाने का प्रावधान भी किया गया है।

पेंडिंग मामलों का निपटारा

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछली बार नवंबर 2024 में रजिस्ट्रेशन हुआ था। उस दौरान हजारों आवेदन लंबित रह गए थे, जिसकी वजह से कई लोग योजना से वंचित रह गए। अधिकारियों को यह बैकलॉग खत्म करने में लगभग सात महीने का समय लग गया। अंततः जून 2025 तक सभी पेंडिंग आवेदन पूरे कर लिए गए। दिल्ली सरकार ने ऐलान किया है कि प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत 75 प्रोजेक्ट और योजनाएं शुरू की जाएंगी। पेंशन योजना का विस्तार भी इन्हीं पहलों का हिस्सा है।

मुख्यमंत्री की अपील

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों से आग्रह किया कि वे समय पर आवेदन भरें और इस योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता से उनका जीवन और आसान बनेगा। वर्तमान में दिल्ली सरकार लगभग 3.8 लाख महिलाओं, 4.6 लाख बुजुर्गों और 1.3 लाख दिव्यांगजनों को पेंशन दे रही है। इन योजनाओं पर हर साल लगभग 1140 करोड़ रुपये का व्यय किया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर