न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

DPS समेत दिल्ली के कई स्कूलों में फिर से बम की धमकी, मचा हडकंप, खाली कराए गए कैंपस

दिल्ली में एक बार फिर डीपीएस द्वारका और कई स्कूलों को बम धमकी भरा ईमेल मिला, जिसके बाद छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस और बम स्क्वॉड ने तलाशी अभियान शुरू किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Sep 2025 8:50:13

DPS समेत दिल्ली के कई स्कूलों में फिर से बम की धमकी, मचा हडकंप, खाली कराए गए कैंपस

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार (20 सितंबर) की सुबह एक बार फिर बम की धमकी का मामला सामने आया। दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) द्वारका, सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुतुब मीनार क्षेत्र और नजफगढ़ के कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल को ई-मेल के ज़रिए उड़ाने की धमकी दी गई। मेल देखते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सुबह करीब 7 बजे से ही बच्चे और शिक्षक स्कूल कैंपस में मौजूद थे। इसी बीच धमकी भरा ई-मेल मिलने से अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने तुरंत सभी बच्चों को कॉमन एरिया में इकट्ठा किया और फिर उन्हें सुरक्षित बाहर भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, जिसके बाद बम स्क्वॉड, फायर ब्रिगेड और दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी। अब तक किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन जांच जारी है।

लगातार जारी धमकियों का सिलसिला

पिछले कुछ महीनों में दिल्ली के अलग-अलग स्कूलों में धमकी भरे मेल आने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। हर बार बच्चों को स्कूल से बाहर निकालकर कैंपस खाली कराया जाता है, क्लासेज़ स्थगित होती हैं और पढ़ाई प्रभावित होती है। पुलिस और बम स्क्वॉड को बार-बार पूरे स्कूल परिसर की जांच करनी पड़ती है।

अब तक सभी अलर्ट निकले फर्जी

अब तक राहत की बात यही रही कि हर बार धमकी झूठी साबित हुई है। किसी भी जगह से विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। हालांकि, इस तरह की घटनाओं से बच्चों और अभिभावकों में डर का माहौल जरूर बन रहा है।

साइबर सेल लगातार इन मेल्स के स्रोत का पता लगाने में जुटी है और यह समझने की कोशिश कर रही है कि आखिर कौन बार-बार इस तरह की धमकियां भेज रहा है। दूसरी ओर, सुरक्षा इंतज़ामों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर क्यों स्कूलों को बार-बार इस तरह निशाना बनाया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर