न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली लाल किला धमाके के बाद यूपी और उत्तराखंड में हाई अलर्ट, CM योगी ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी, CM योगी ने सुरक्षा बढ़ाने और पुलिस को कड़े निर्देश दिए। सीमाओं, रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई गई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Nov 2025 8:52:46

दिल्ली लाल किला धमाके के बाद यूपी और उत्तराखंड में हाई अलर्ट, CM योगी ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश

सोमवार (10 नवंबर) को देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी कार में हुए जोरदार धमाके ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। इस विस्फोट में अब तक 8 लोगों की मौत और कई घायल होने की जानकारी मिली है। इस हादसे के बाद केंद्र और राज्य सरकारों ने सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी किया गया है और संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के प्रमुख स्थलों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और सोशल मीडिया व अफवाहों की निगरानी करने के लिए कहा है। साथ ही, ड्रोन और अन्य तकनीकी निगरानी साधनों के इस्तेमाल पर नियंत्रण सुनिश्चित करने का आदेश भी दिया गया है।

सीमा और रेलवे सुरक्षा में कड़ा पहरा

उक्त धमाके के बाद उत्तर प्रदेश के महराजगंज सहित भारत-नेपाल सीमा पर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेलवे और बस स्टेशनों पर पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। बॉर्डर क्षेत्रों की पगडंडियों पर सुरक्षा कर्मियों की लगातार निगरानी हो रही है। फरेंदा रेलवे स्टेशन पर एसपी सोमेंद्र मीणा खुद मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले चुके हैं।

उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था सख्त

दिल्ली धमाके की खबर के बाद उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों, रेलवे और बस स्टेशनों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां चौकसी बढ़ाकर किसी अप्रत्याशित घटना को रोकने के प्रयास में जुटी हैं।

केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया

दिल्ली में लाल किला धमाके की घटना के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति का आकलन किया। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत कर सुरक्षा अपडेट लिया और निर्देश दिए कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी