न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार से तीन लोगों के शव मिले, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी एक कार से तीन लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 08 Feb 2026 7:19:20

दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार से तीन लोगों के शव मिले, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार के भीतर तीन लोगों के शव मिलने की सूचना सामने आई। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, फ्लाईओवर पर खड़ी एक टवेरा कार के अंदर से तीन शव बरामद किए गए, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप फैल गया।

बताया जा रहा है कि सबसे पहले फायर ब्रिगेड को एक लावारिस हालत में खड़ी कार की सूचना मिली थी। जब फायर टीम मौके पर पहुंची और कार की जांच की गई, तो अंदर तीन लोग मृत अवस्था में पाए गए। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की गई।

संदिग्ध परिस्थितियों में तीनों की मौत, पहचान हुई

कार के अंदर मिले तीनों शव संदिग्ध हालात में पाए गए हैं। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। जिन लोगों के शव बरामद हुए हैं, उनकी पहचान रणधीर सिंह (60 वर्ष), लक्ष्मी सिंह (40 वर्ष) और शिव नारायण (46 वर्ष) के रूप में हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तीनों की मौत किन कारणों से हुई।

पुलिस का बयान

मामले को लेकर डीसीपी सचिन शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा, “हमें सूचना मिली थी कि एक वाहन में शव हो सकते हैं। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि कार के अंदर तीन लोग मृत पाए गए। मृतकों की पहचान कर ली गई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।” पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी।

हाल के दिनों में दिल्ली में बढ़ी आपराधिक घटनाएं

गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली में एक और सनसनीखेज घटना सामने आई थी, जिसमें एक डिलीवरी बॉय की हत्या कर दी गई थी। पांडव नगर के आचार्य निकेतन इलाके में डिलीवरी के दौरान एक युवक को चाकू से गोदकर मार दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया था।

पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे, जिनमें गले और सीने पर गंभीर चोटें शामिल थीं। मृतक की उम्र महज 22 साल थी और उसकी पहचान अरुण राज के रूप में हुई थी। जांच में सामने आया था कि बाइक सवार तीन युवकों का किसी बात को लेकर डिलीवरी बॉय से विवाद हो गया था, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया।

पुलिस नाबालिग आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि आखिर ऐसा कौन-सा विवाद था, जिसने इस वारदात को जन्म दिया। फिलहाल पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर मिले तीन शवों के मामले में भी जांच जारी है और पुलिस हर एंगल से मामले को खंगाल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन