न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

9 दिनों में दिल्ली-NCR का तापमान 15°C तक गिरा, हवा भी हुई स्वच्छ

दिल्ली-NCR में मार्च में अचानक ठंड ने सबको चौंका दिया। 9 दिनों में तापमान 15°C तक गिरा, हवा साफ और वायु गुणवत्ता बेहतर हुई। फरीदाबाद समेत पूरे इलाके में कोहरा और बारिश का असर।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 21 Mar 2026 8:41:24

9 दिनों में दिल्ली-NCR का तापमान 15°C तक गिरा, हवा भी हुई स्वच्छ

दिल्ली-NCR में इस मार्च ने अचानक ठंड का एहसास करा दिया। शनिवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे लोग चौंक गए। जहां आमतौर पर मार्च में गर्मी बढ़ने लगती है, वहीं इस बार गुरुवार से लगातार बारिश और कोहरा देखी गई। देखते ही देखते दिल्ली समेत NCR का अधिकांश क्षेत्र घने कोहरे में ढक गया।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली-NCR का न्यूनतम तापमान 15°C दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30°C के आसपास रहा। मौसम पूर्वानुमान (Weekly Weather Forecast) के मुताबिक अगले छह दिनों में न्यूनतम तापमान 30 से 36°C के बीच रहने का अनुमान है।

ईद के मौके पर जामा मस्जिद भी कोहरे की चादर में ढकी रही। घने कोहरे के बीच नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हुए।

तापमान में गिरावट और वर्षा का असर

पिछले तीन दिनों से लगातार तेज हवा और हल्की बारिश के कारण राजधानी का तापमान गिरा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.7°C तक गिर गया, जो मार्च के पिछले छह वर्षों का सबसे ठंडा दिन बन गया। इससे पहले मार्च 2020 में न्यूनतम तापमान 21.2°C दर्ज किया गया था।

बारिश के कारण दिल्ली की हवा भी साफ हुई है। लगभग पांच महीनों के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) संतोषजनक स्तर पर आया। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन कोई वर्षा नहीं हुई।

फरीदाबाद में घना कोहरा

फरीदाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिन से हो रही बारिश के बाद घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरा देखकर ऐसा लग रहा है जैसे जनवरी या दिसंबर का महीना हो। इस मौसम का फसलों पर असर पड़ रहा है। पहले से भीगी हुई फसलें सूख नहीं पा रही हैं। जिन खेतों में लावणी का काम शुरू हुआ था, उन्हें मौसम साफ होने के बाद तीन-चार दिन का समय लगेगा।

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार 22 मार्च तक खराब मौसम का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम पूरी तरह साफ होने पर ही कृषि कार्य सामान्य हो पाएंगे।

पूरे दिन बादलों की मौजूदगी

तीसरे दिन लगातार दिल्ली में हल्की वर्षा और तेज हवा बनी रही। बृहस्पतिवार की तुलना में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार का न्यूनतम तापमान 17.6°C था, जबकि शुक्रवार को यह गिरकर 16°C रह गया। अधिकतम तापमान 26.8°C से घटकर 21.7°C हो गया, जो सामान्य से लगभग 9.6°C कम है। मार्च 2020 के बाद यह सबसे कम तापमान है। शहर में दिनभर 7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे इस महीने की औसत वर्षा अब तक 16.2 मिमी हो गई है। पिछली बार मार्च 2023 में सबसे अधिक बारिश 50.4 मिमी दर्ज हुई थी।

हवा की गुणवत्ता में सुधार

बारिश और हवा की हल्की चाल से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ। दिल्ली का AQI 93 यानी संतोषजनक श्रेणी में दर्ज हुआ। लगभग पांच महीनों (161 दिनों) बाद दिल्लीवासियों को इतनी साफ हवा मिली। इससे पहले 9 अक्टूबर 2025 को AQI 99 दर्ज किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बैंकॉक के पब में भीषण अग्निकांड, 27 लोगों की दर्दनाक मौत, 63 घायल; सामने आए हादसे के भयावह VIDEO
बैंकॉक के पब में भीषण अग्निकांड, 27 लोगों की दर्दनाक मौत, 63 घायल; सामने आए हादसे के भयावह VIDEO
क्या चंपत राय तक पहुंचेगी एसआईटी की जांच? संतोष दुबे से घंटों पूछताछ, आज सौंपेंगे साक्ष्य
क्या चंपत राय तक पहुंचेगी एसआईटी की जांच? संतोष दुबे से घंटों पूछताछ, आज सौंपेंगे साक्ष्य
अमेरिका का ईरान पर बड़ा सैन्य हमला, 5 प्रांतों में मिसाइल और IRGC ठिकाने बने निशाना; ट्रंप की पोस्ट ने बढ़ाई चर्चा
अमेरिका का ईरान पर बड़ा सैन्य हमला, 5 प्रांतों में मिसाइल और IRGC ठिकाने बने निशाना; ट्रंप की पोस्ट ने बढ़ाई चर्चा
1100 रुपये की पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्ग, खाते में दिखे 7 अरब 59 करोड़ रुपये; बैलेंस देख बैंक कर्मी भी रह गए हैरान
1100 रुपये की पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्ग, खाते में दिखे 7 अरब 59 करोड़ रुपये; बैलेंस देख बैंक कर्मी भी रह गए हैरान
Dhamaal 4 BO Day 4: संडे को अजय देवगन की 'धमाल 4' का धमाका, 65 करोड़ के साथ बनी साल की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
Dhamaal 4 BO Day 4: संडे को अजय देवगन की 'धमाल 4' का धमाका, 65 करोड़ के साथ बनी साल की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
हॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित दिशा पाटनी, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका
हॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित दिशा पाटनी, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल