न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली-NCR के लोगों के लिए राहत की कोई उम्मीद नहीं, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’; स्मॉग और ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’, स्मॉग और ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें; AQI लगातार उच्च स्तर पर, लोगों को सांस लेने में परेशानी और स्वास्थ्य जोखिम

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 02 Jan 2026 8:42:58

दिल्ली-NCR के लोगों के लिए राहत की कोई उम्मीद नहीं, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’; स्मॉग और ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें

दिल्ली-एनसीआर की हवा इस साल भी जहरीली बनी हुई है। नए साल के पहले दिन भी क्षेत्र का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। 24 घंटे के औसत के अनुसार AQI 380 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट के मुताबिक 26 मॉनिटरिंग स्टेशन बहुत खराब श्रेणी में थे, जबकि 11 स्टेशन गंभीर श्रेणी में शामिल रहे। आनंद विहार में सबसे अधिक प्रदूषण देखा गया, जहां AQI 423 यानी गंभीर स्तर पर पहुंच गया।

सिर्फ प्रदूषण ही नहीं, ठंड ने भी लोगों को राहत नहीं दी। गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक था। सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा और दिन में बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी और वर्षा भी हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार के लिए कई इलाकों में मध्यम से घना कोहरा पड़ने का पूर्वानुमान जताते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी घट गई, जिससे सड़क पर वाहन धीमे चलते दिखे।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ठंड जारी रहने की संभावना है। 2 से 5 जनवरी के बीच अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति रहने का अनुमान है।

प्रदूषण की स्थिति भी चिंताजनक

आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 4 जनवरी तक हवा बहुत खराब श्रेणी में बनी रहने की उम्मीद है। डिसीजन सपोर्ट सिस्टम के आंकड़ों के अनुसार, प्रदूषण में परिवहन का योगदान 11 प्रतिशत, उद्योग और निर्माण का 1.3 प्रतिशत, सड़क धूल का 0.7 प्रतिशत और आवासीय स्रोतों का 2.9 प्रतिशत रहा। दिल्ली के प्रदूषण में बुलंदशहर की 9.8 प्रतिशत, गौतम बुद्ध नगर की 6.6 प्रतिशत और फरीदाबाद की 4.1 प्रतिशत हिस्सेदारी रही।

शुक्रवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर का दृश्य फिर से मोटी स्मॉग की चादर में ढका रहा। नए साल के दूसरे दिन भी हवा की गुणवत्ता में कोई खास सुधार नहीं हुआ। कई प्रमुख मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख इलाकों में शुक्रवार सुबह AQI की स्थिति:

इलाका AQI
द्वारका 307
वसुंधरा 275
मुंडका 222
श्रीनिवासपुरी 180
सिरी फोर्ट 171
चांदनी चौक 170
जहांगीरपुरी 170
आनंद विहार 168
नोएडा सेक्टर-116 160
टेरी ग्राम, गुरुग्राम 156

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि दिल्ली-एनसीआर के कई प्रमुख इलाके आज भी गंभीर प्रदूषण की चपेट में हैं। इस वजह से लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों और गले में जलन के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जोखिम का सामना करना पड़ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी