न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली के करोल बाग में अवैध मोबाइल फैक्ट्री का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के करोल बाग में अवैध मोबाइल फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से 1826 मोबाइल फोन और आईएमईआई बदलने का लैपटॉप बरामद। पुलिस ने पिछले 15 दिनों से की निगरानी, पुराने मोबाइल को नए बॉडी पार्ट्स के साथ असेंबल कर बाजार में बेचने का खुलासा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Nov 2025 12:39:06

दिल्ली के करोल बाग में अवैध मोबाइल फैक्ट्री का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के करोल बाग थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पुलिस ने अवैध मोबाइल असेंबलिंग और आईएमईआई छेड़छाड़ की एक फैक्ट्री का खुलासा किया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गैर-कानूनी रूप से मोबाइल असेंबल कर, आईएमईआई नंबर बदलकर बाजार में बेचते थे। उनकी कब्जे से कुल 1826 मोबाइल फोन (कीपैड और स्मार्टफोन) बरामद किए गए।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपियों के पास आईएमईआई बदलने के लिए इस्तेमाल होने वाला लैपटॉप भी बरामद हुआ है। करोल बाग पुलिस पिछले 15 दिनों से इलाके में अवैध मोबाइल गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। इस दौरान बीडनपुरा, गली नंबर 22 में एक बिल्डिंग से चल रही गैर-कानूनी मोबाइल असेंबलिंग और सॉफ्टवेयर से आईएमईआई बदलने वाली यूनिट का पता चला। आरोपियों का नेटवर्क बड़े पैमाने पर पुराने मोबाइल फोन खरीदकर उन्हें नए बॉडी पार्ट्स के साथ असेंबल करने का था।

जांच में पता चला कि आरोपी पुराने मोबाइल फोन कबाड़ बेचने वालों से खरीदते थे। नए मोबाइल बॉडी पार्ट्स चीन से मंगवाए जाते थे। पुराने मदरबोर्ड्स को नए बॉडी पार्ट्स में फिट करके असेंबल किया जाता और सॉफ्टवेयर के जरिए IMEI नंबर बदलकर डिवाइस को कानूनी दिखाने की कोशिश की जाती थी। आरोपियों ने स्वीकार किया कि पिछले दो सालों से यह रैकेट छुपकर चला रहे थे। मामले में करोल बाग थाने में केस दर्ज किया गया और आगे की जांच जारी है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम और विवरण:

अशोक कुमार, 45 वर्ष, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के मालिक, निवासी ककरोला, दिल्ली

रामनारायण, 36 वर्ष, निवासी तिलक नगर, दिल्ली

धर्मेंद्र कुमार, 35 वर्ष, निवासी मोती नगर, दिल्ली

दीपांशु, 25 वर्ष, निवासी मंडावली, दिल्ली

दीपक, 19 वर्ष, निवासी ओल्ड महावीर नगर, दिल्ली

इस गिरफ्तारी से करोल बाग इलाके में अवैध मोबाइल असेंबलिंग और आईएमईआई छेड़छाड़ पर नियंत्रण में मदद मिलने की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी