न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, एक हफ्ते में मिले 99 नए संक्रमित; एक्टिव केस की संख्या हुई 104

दिल्ली, गुरुग्राम, बिहार और पश्चिम बंगाल में एक बार फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले। जानें ताजा आंकड़े, एक्टिव केस की संख्या और स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 26 May 2025 1:42:27

दिल्ली में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, एक हफ्ते में मिले 99 नए संक्रमित; एक्टिव केस की संख्या हुई 104

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं। बीते एक सप्ताह में दिल्ली में कोविड-19 के 99 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इस अवधि में 24 मरीज ठीक भी हुए हैं। इस समय 104 सक्रिय केस राजधानी में मौजूद हैं।

यह ताजा आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा साझा किए गए हैं। गौरतलब है कि साल 2020 से कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कहर बरपाया था, जिससे लाखों लोगों की जान जा चुकी है।

गुरुग्राम में मिले कोरोना के 4 नए केस, मरीज होम आइसोलेशन में; सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए

हरियाणा के गुरुग्राम शहर में बीते पांच दिनों के भीतर चार मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में 31 वर्षीय महिला, 62 वर्षीय बुजुर्ग, 45 वर्षीय पुरुष और 33 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। इनमें से महिला हाल ही में मुंबई यात्रा से लौटी थीं, जबकि बुजुर्ग व्यक्ति को पिछले कुछ दिनों से लगातार बुखार बना हुआ था। जांच के बाद सभी की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

इन सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और सभी संक्रमितों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. अलका सिंह ने बताया कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, लेकिन सर्दी, खांसी या बुखार होने पर लोगों को चाहिए कि वे दूसरों से उचित दूरी बनाए रखें।

बिहार में सामने आया कोरोना का पहला नया मामला

एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बिहार में लंबे समय बाद कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है। पटना के एक 31 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। यह मरीज एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रहा है और उसने हाल ही में राज्य से बाहर यात्रा भी नहीं की थी। यह मामला राज्य में कोविड-19 संक्रमण की वापसी का संकेत देता है।

पश्चिम बंगाल में 4 नए कोविड केस, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 11

पश्चिम बंगाल से भी कोरोना संक्रमण के 4 नए केस रिपोर्ट किए गए हैं। इसके बाद राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 11 हो गई है। संक्रमितों में से अधिकांश को सांस लेने में तकलीफ हो रही है, और उन्हें सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सबसे ज्यादा मामले कोलकाता और उसके आस-पास के इलाकों से सामने आए हैं, जिससे शहरी क्षेत्रों में सतर्कता की आवश्यकता और बढ़ गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब