न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रम्प के रूसी तेल दावे पर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा-मौनी बाबा

ट्रंप के बयानों ने सिर्फ कूटनीतिक हलकों में हलचल नहीं मचाई, बल्कि देश की विपक्षी राजनीति में भी बड़ी बहस छेड़ दी है। कांग्रेस सवाल पूछ रही है कि जब अमेरिका भारत की विदेश नीति पर सार्वजनिक बयान दे रहा है, तब प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी क्यों? विपक्ष चाहता है कि सरकार विपक्षी दलों को विश्वास में ले और विदेश नीति जैसे संवेदनशील विषयों पर स्पष्टता और पारदर्शिता बरते।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 18 Oct 2025 11:45:21

ट्रम्प के रूसी तेल दावे पर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा-मौनी बाबा

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के रूस से तेल आयात को लेकर दिए गए बयान पर सियासी भूचाल आ गया है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए सवाल उठाया है कि जब भी ट्रंप कोई बड़ा दावा करते हैं, तब प्रधानमंत्री चुप क्यों हो जाते हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने शनिवार को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप बार-बार यह कह रहे हैं कि उनके 'अच्छे दोस्त' नरेंद्र मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि भारत रूस से तेल आयात बंद कर देगा। लेकिन जब भी ट्रंप यह दावा करते हैं कि उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रुकवा दिया या भारत तेल आयात बंद कर देगा, तब हमारे प्रधानमंत्री अचानक मौनी बाबा बन जाते हैं।”

कांग्रेस ने लगाया 'भयभीत होने' का आरोप

कांग्रेस का कहना है कि यह पहला मौका नहीं है जब पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर चुप्पी साधी हो। पार्टी का आरोप है कि प्रधानमंत्री ट्रंप से भयभीत नजर आते हैं और देश की विदेश नीति जैसे महत्वपूर्ण मामलों पर भी अमेरिका की मनमानी चल रही है।

इससे पहले कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री ने कई अहम राष्ट्रीय फैसले अमेरिका को 'आउटसोर्स' कर दिए हैं, जो देश की संप्रभुता और विदेश नीति के लिए खतरे की घंटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?