न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

5 सितंबर को CJP का दिल्ली मार्च, पुलिस ने कसी कमर; इंडिया गेट पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल

CJP ने 5 सितंबर को दिल्ली में इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक मार्च का ऐलान किया है। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई और वैकल्पिक प्रदर्शन स्थल का सुझाव दिया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 26 Aug 2026 12:07:41

5 सितंबर को CJP का दिल्ली मार्च, पुलिस ने कसी कमर; इंडिया गेट पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर दिल्ली में विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है। प्रस्तावित मार्च इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक करीब 2.5 किलोमीटर का होगा। आयोजकों का कहना है कि यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा। हालांकि, दिल्ली पुलिस के मुताबिक अभी तक इस आयोजन के लिए आयोजकों की ओर से कोई आधिकारिक आवेदन नहीं मिला है। इसके बावजूद पिछले प्रदर्शनों के अनुभव को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

CJP का कहना है कि जंतर-मंतर पर करीब 36-37 दिनों तक चले पिछले आंदोलन को समाप्त कराने के दौरान केंद्र सरकार की ओर से किए गए वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। संगठन ने इसी मुद्दे को लेकर दोबारा आंदोलन का ऐलान किया है।

क्या हैं CJP की प्रमुख मांगें

CJP की मांग है कि NEET पेपर लीक और कथित धांधली के बाद आत्महत्या करने वाले अभ्यर्थियों के परिवारों को मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा प्रदर्शनकारी छात्रों और युवाओं के खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों को वापस लेने या रद्द करने की मांग भी की गई है।

संगठन सरकार से पहले दिए गए आश्वासनों को लेकर लिखित गारंटी की मांग भी कर रहा है। CJP का दावा है कि प्रस्तावित मार्च में आत्महत्या करने वाले NEET अभ्यर्थियों के परिवारों के सदस्य और 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई का सामना करने वाले युवा नेतृत्व की भूमिका में रहेंगे।

इंडिया गेट पर प्रदर्शन को लेकर पुलिस का रुख

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक नई दिल्ली जिले में BNSS की धारा 163 लागू है। पुलिस का कहना है कि इंडिया गेट विरोध प्रदर्शन के लिए अधिकृत स्थल नहीं है और बिना अनुमति वहां मार्च निकालने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

पुलिस आयोजकों से बातचीत कर मार्च का स्थान इंडिया गेट से बदलकर रामलीला मैदान या जंतर-मंतर करने का अनुरोध करेगी। इस बीच संभावित प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां भी स्थिति पर नजर रख रही हैं।

नेताओं और सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर

पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना पुलिस और स्पेशल ब्रांच CJP के नेताओं, प्रवक्ताओं तथा सोशल मीडिया पर होने वाली गतिविधियों की निगरानी कर रही है। इसका उद्देश्य दूसरे राज्यों से आने वाली संभावित भीड़ का आकलन करना बताया गया है।

भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए CRPF की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। जरूरत पड़ने पर ITBP की अतिरिक्त कंपनियों को भी बुलाया जा सकता है।

CJP ने कहा- पुलिस को जल्द दी जाएगी सूचना

CJP प्रवक्ता सौरव दास के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली पुलिस को प्रस्तावित शांतिपूर्ण मार्च के बारे में औपचारिक रूप से सूचित किया जाएगा। उनका कहना है कि छात्रों और युवाओं ने सरकार के आश्वासनों पर भरोसा करते हुए पिछला आंदोलन समाप्त किया था, लेकिन अब सरकार के अपनी बात से पीछे हटने के कारण उन्हें दोबारा प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: 5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत