न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली के चाणक्यपुरी में तेज रफ्तार थार ने मचाई तबाही, दो लोगों को कुचला, एक की जान गई, दूसरा घायल

दिल्ली के चाणक्यपुरी में थार एसयूवी की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत और एक गंभीर घायल। हादसे के बाद नशा, लापरवाही और ट्रैफिक सुरक्षा पर उठे सवाल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 10 Aug 2025 11:35:06

दिल्ली के चाणक्यपुरी में तेज रफ्तार थार ने मचाई तबाही, दो लोगों को कुचला, एक की जान गई, दूसरा घायल

दिल्ली के वीआईपी और बेहद सुरक्षित माने जाने वाले चाणक्यपुरी इलाके में रविवार सुबह (10 अगस्त) एक दर्दनाक हादसा हुआ। राष्ट्रपति भवन से महज दो किलोमीटर की दूरी पर एक थार एसयूवी ने दो राहगीरों को रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद मृतक का शव कई घंटों तक सड़क पर पड़ा रहा, जिससे वहां अफरातफरी और भारी भीड़ जमा हो गई। इस घटना ने सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

नशा या लापरवाही? जांच में जुटी पुलिस

पुलिस सूत्रों का कहना है कि थार गाड़ी ने पहले एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मारी और फिर दूसरे को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का आगे का पहिया तक टूटकर अलग हो गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गाड़ी चला रहा युवक ड्राइविंग के दौरान झपकी ले बैठा था। हालांकि, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या ड्राइवर ने शराब पी रखी थी या यह महज लापरवाही थी। वाहन से शराब की कुछ बोतलें बरामद हुई हैं, जिन्हें फोरेंसिक टीम ने जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी ड्राइवर हिरासत में, गाड़ी उत्तर प्रदेश की

हादसे की सूचना मिलते ही चाणक्यपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 26 वर्षीय आरोपी चालक को वहीं से पकड़ लिया। यह थार गाड़ी उसके दोस्त की थी और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद नंबर पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूछताछ में ड्राइवर ने स्वीकार किया कि गाड़ी चलाते समय उसे नींद आ गई थी, जिसके कारण उसने नियंत्रण खो दिया। हालांकि, शराब सेवन की पुष्टि के लिए मेडिकल जांच कराई जा रही है।

पहले भी हो चुका है चालान

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इसी गाड़ी का 1 अगस्त को ओवरस्पीडिंग के चलते चालान हुआ था। उस समय 2,000 रुपये का जुर्माना लगा था, जिसे अब तक जमा नहीं कराया गया है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना की सटीक वजह सामने आ सके। इस बीच, स्थानीय लोग भी सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

कुछ दिन पहले जोधपुर में भी हुआ था ऐसा ही हादसा

गौरतलब है कि महज चार दिन पहले, 6 अगस्त को जोधपुर के बालसमंद इलाके में रोयल्टी नाका चौराहे पर एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने दो महिलाओं को कुचल दिया था। उस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। चाणक्यपुरी की घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि लापरवाह ड्राइविंग और तेज रफ्तार न सिर्फ ट्रैफिक नियमों की अनदेखी है, बल्कि यह सीधे-सीधे जिंदगी के लिए खतरा बन सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर