न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

योगी आदित्यनाथ का हमला: ‘पप्पू, टप्पू और अप्पू… INDI गठबंधन के तीन बंदर’, राहुल, तेजस्वी और अखिलेश पर साधा निशाना

बिहार चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस, राजद और सपा पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव को ‘INDI गठबंधन के तीन बंदर’ बताते हुए योगी ने कहा कि ये राम विरोधी और बिहार की सुरक्षा के लिए खतरा हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Nov 2025 1:37:31

योगी आदित्यनाथ का हमला: ‘पप्पू, टप्पू और अप्पू… INDI गठबंधन के तीन बंदर’, राहुल, तेजस्वी और अखिलेश पर साधा निशाना

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस, राजद और समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार किया। दरभंगा के केवटी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में बोलते हुए विपक्षी गठबंधन को “तीन बंदरों का समूह” बताया और राहुल गांधी, तेजस्वी यादव तथा अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।

‘राम विरोधियों का गठबंधन नहीं चलेगा’

योगी ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने हमेशा श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर राम के अस्तित्व पर संदेह जताया, जबकि राजद ने राम मंदिर की रथ यात्रा रोकने की कोशिश की और समाजवादी पार्टी ने अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं।” उन्होंने कहा कि जो राम का विरोधी है, वह हमारा भी विरोधी है।

‘INDI गठबंधन के तीन बंदर’ का तंज

योगी आदित्यनाथ ने गांधीजी के तीन बंदरों का उदाहरण देते हुए कहा, “गांधीजी ने सिखाया था — बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो और बुरा मत बोलो। लेकिन आज के महागठबंधन में तीन नए बंदर हैं — पप्पू, टप्पू और अप्पू।” उन्होंने आगे कहा, “पप्पू अच्छा बोल नहीं सकता, टप्पू सही देख नहीं सकता और अप्पू सच सुन नहीं सकता। यही कारण है कि ये जनता को गुमराह करने के लिए झूठ और दुष्प्रचार का सहारा ले रहे हैं।”

‘भारत विरोधी बयान और बिहार की सुरक्षा पर खतरा’

योगी ने
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे हर बार विदेश जाकर भारत के खिलाफ बातें करते हैं। उन्होंने कहा, “ये तीनों बंदरों की जोड़ी बिहार के माफियाओं को गले लगाकर राज्य की सुरक्षा को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।” उन्होंने दावा किया कि अगर जनता ने इन्हें मौका दिया, तो बिहार फिर से अपराध और अराजकता की चपेट में आ जाएगा।

‘डबल इंजन सरकार से मिला विकास’

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में केंद्र और राज्य की “डबल इंजन सरकार” की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज विकास योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा है। योगी ने कहा, “राजद के शासन में गरीबों का राशन लूटा जाता था, योजनाओं से जनता को वंचित किया जाता था, लेकिन आज 8 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है।”

‘बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे’

सभा के अंत में योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन को जोशीले अंदाज़ में समाप्त किया। उन्होंने कहा, “अगर हम बंटेंगे तो कटेंगे, लेकिन अगर एकजुट रहेंगे तो नेक रहेंगे।” उन्होंने जनता से भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा ही बिहार को सुरक्षित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बना सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया