न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेजस्वी यादव जिस सड़क पर हादसे में बचे RJD समर्थक ने की उसकी पूजा, अगरबत्ती घुमाई, टेका मत्था

बिहार के वैशाली जिले में राजद नेता तेजस्वी यादव के काफिले की दो गाड़ियों को ट्रक ने टक्कर मारी। तेजस्वी यादव बाल-बाल बचे, तीन सुरक्षाकर्मी घायल हुए। समर्थकों ने सुरक्षित बचाव पर सड़क की पूजा कर उनका आभार व्यक्त किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 08 Jun 2025 11:57:43

तेजस्वी यादव जिस सड़क पर हादसे में बचे RJD समर्थक ने की उसकी पूजा, अगरबत्ती घुमाई,  टेका मत्था

बिहार के वैशाली जिले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के काफिले की दो गाड़ियों को शुक्रवार देर रात एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गए, लेकिन तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इसके बाद तेजस्वी यादव के समर्थकों ने उस सड़क की पूजा की जहाँ से वह सुरक्षित होकर गुजरे। एक वायरल वीडियो में एक समर्थक सड़क को अगरबत्ती दिखाते हुए घुटनों के बल नतमस्तक होता नजर आ रहा है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्ता इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजद नेता केदार यादव ने नेशनल हाइवे-22 पर इस पूजा-अर्चना का आयोजन किया। उन्होंने तेजस्वी यादव के सुरक्षित बचने पर सड़क की पूजा की और उनकी लंबी आयु की कामना की। पूजा के बाद केदार यादव ने अन्य समर्थकों को मिठाई भी खिलाई। केदार यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव उनके भगवान हैं और सड़क देवता ने उन्हें बाल-बाल बचा लिया है, इसलिए वह इस खुशी का इजहार कर रहे हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, ट्रक से उस गाड़ी को टक्कर नहीं लगी थी जिसमें राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सवार थे। यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुई, जब उनका काफिला गोरौल के पास पटना-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चाय पीने के लिए रुका था। अधिकारी ने बताया कि वे मधेपुरा से पटना लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

तेजस्वी यादव को किसी भी तरह की चोट नहीं आई। हादसे के बाद वह अस्पताल भी पहुंचे और घायल सुरक्षाकर्मियों का हालचाल जाना। अस्पताल में उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना तभी हुई जब वे मधेपुरा से पटना लौट रहे थे और गोरौल के पास चाय पीने के लिए रुके थे। उसी समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके काफिले की दो गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे तीन सुरक्षाकर्मी घायल हुए। उन्होंने जिला पुलिस और प्रशासन को तुरंत सूचित किया। यह दुर्घटना उनके वाहन से मात्र पांच फुट की दूरी पर हुई थी। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन जब्त कर लिया गया है।

इस घटना पर तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी की सुरक्षा में स्थानीय प्रशासन की लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है और इसकी त्वरित जांच होनी चाहिए। रोहिणी ने सवाल उठाया कि काफिले के बीच तेजस्वी की गाड़ी से महज पांच फुट की दूरी पर ट्रक कैसे पहुंचा? उन्होंने यह भी कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि सुरक्षा में जानबूझकर कोताही बरती गई हो और मंशा तेजस्वी को नुकसान पहुंचाने की हो? उन्होंने याद दिलाया कि यह पहली बार नहीं है, पहले भी तेजस्वी के काफिले के साथ ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत