न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bihar Politics: सूरजभान सिंह ने छोड़ी आरएलजेपी, राजद में शामिल, तेजस्वी ने दी सदस्यता

सूरजभान सिंह ने आरएलजेपी से इस्तीफा देकर राजद में शामिल होकर मोकामा की राजनीति में नया मोड़ दिया। अब उनकी पत्नी वीणा देवी मोकामा विधानसभा सीट से अनंत सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। जानें परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि और आगामी चुनाव की संभावनाएं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Oct 2025 8:59:07

Bihar Politics: सूरजभान सिंह ने छोड़ी आरएलजेपी, राजद में शामिल, तेजस्वी ने दी सदस्यता

पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) से इस्तीफा देने के बाद बलिया के पूर्व सांसद सूरजभान सिंह अब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए हैं। देर रात राजद के नेता तेजस्वी यादव ने मोकामा के बाहुबली सूरजभान सिंह को पार्टी में सदस्यता दिलाई। अब चर्चा है कि सूरजभान की पत्नी वीणा देवी मोकामा विधानसभा सीट से राजद के टिकट पर अनंत सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। वीणा देवी पहले मुंगेर से सांसद रह चुकी हैं।

सूरजभान सिंह ने 2000 में मोकामा से पहली बार विधायक बनने के दौरान जेल में रहते हुए भी अनंत सिंह के बड़े भाई और तत्कालीन राजद सरकार की कद्दावर मंत्री राबड़ी देवी के मंत्री दिलीप सिंह को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भारी मतों से हराया था।

सूरजभान परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि

सूरजभान सिंह के परिवार में तीन पूर्व सांसद शामिल हैं। सूरजभान खुद 2004 में बेगूसराय जिले की बलिया सीट से रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के उम्मीदवार के तौर पर सांसद बने। उनकी पत्नी वीणा देवी 2014 में मुंगेर लोकसभा सीट से लोजपा के टिकट पर सांसद चुनी गईं। सूरजभान के भाई चंदन सिंह 2019 में नवादा से लोजपा के टिकट पर सांसद बने। 2024 के लोकसभा चुनाव में पशुपति पारस और उनकी पार्टी में उभरे राजनीतिक संकट के कारण सूरजभान परिवार कोई चुनाव नहीं लड़ पाया।

मोकामा में अनंत सिंह और नीलम देवी की राजनीति

सूरजभान के सांसद बनने के बाद से मोकामा में अनंत सिंह लगातार पांच बार विधायक बने, जबकि उनकी पत्नी नीलम देवी एक बार विधायक रही हैं। मौजूदा विधायक नीलम को अनंत सिंह ने घर बिठाकर खुद चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था। उन्होंने नीतीश कुमार की पार्टी से टिकट लेकर नामांकन भी कराया। अनंत सिंह ने इस सीट पर पहली तीन बार जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से, एक बार निर्दलीय और 2020 में राजद के टिकट पर जीत हासिल की।

अनंत सिंह की सजायाफ्ता स्थिति के कारण 2022 में हुए उप-चुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी ने राजद से जीत दर्ज की। लेकिन 2024 में नीतीश कुमार के एनडीए में लौटने के बाद विधानसभा में शक्ति परीक्षण के दौरान नीलम देवी सरकार के साथ खड़ी हो गईं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया