न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'चुनाव में डूबने की प्रैक्टिस...' राहुल गांधी के तालाब में कूदने पर PM मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीतामढ़ी में चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी पर तंज कसा, तालाब में डुबकी लगाने की घटना का जिक्र किया और आरजेडी पर कट्टा सरकार को लेकर कड़ा हमला बोला। मोदी ने बिहार में विकास और सुशासन वाली NDA सरकार की जरूरत पर जोर दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Nov 2025 4:03:18

'चुनाव में डूबने की प्रैक्टिस...' राहुल गांधी के तालाब में कूदने पर PM मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के सीतामढ़ी में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा। हाल ही में बेगूसराय में मछुआरा समुदाय से मुलाकात के दौरान राहुल गांधी के तालाब में छलांग लगाने वाले वीडियो का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ ‘बड़े-बड़े लोग’ बिहार में पानी में डुबकी लगाकर ‘चुनाव में डूबने की प्रैक्टिस’ कर रहे हैं। पीएम मोदी ने शनिवार को सीतामढ़ी की सभा में विपक्ष पर भी जोरदार हमला बोला।

राहुल गांधी पर मोदी का तंज

प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ बड़े लोग अब बिहार में मछली देखने और पानी में डुबकी लगाने आ रहे हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “बड़े-बड़े लोग भी यहाँ की मछली देखने आए हैं। पानी में डुबकी लगा रहे हैं… बिहार के चुनाव में डूबने की प्रैक्टिस कर रहे हैं।”

राहुल गांधी की मछुआरों से मुलाकात

कुछ दिन पहले राहुल गांधी बेगूसराय पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने मछुआरा समुदाय से मुलाकात की। रैली के बाद वे एक तालाब में नाव से बीच में जाकर उसमें कूद पड़े। उनके साथ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी और अन्य मछुआरे भी कमर तक कीचड़ भरे पानी में उतरे। यह घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।

आरजेडी और विपक्ष पर हमला

राहुल गांधी पर तंज कसने के बाद पीएम मोदी ने बिहार के आरजेडी-नेतृत्व वाले विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष की सरकार बनी तो लोग ‘कट्टा’ दिखाकर डराए जाएंगे और ‘हैंड्स अप’ करवाए जाएंगे। मोदी ने चेताया, “मैं सुनकर कांप जाता हूं कि आरजेडी अपनी रैलियों में बच्चों से कह रही है कि बड़े होकर वे ‘रंगदार’ बनना चाहते हैं। बिहार को ऐसी सरकार नहीं चाहिए जिसमें कट्टा, कुशासन और भ्रष्टाचार हो।”

कट्टा सरकार को नकारते हुए

पीएम मोदी ने कहा, “जहाँ भी जाता हूं, एक ही बात सुनने को मिलती है — हमें ‘कट्टा सरकार’ नहीं, ‘राजग सरकार’ चाहिए। जनता अब ऐसी व्यवस्था नहीं चाहती जो सिर पर ‘कट्टा’ रखकर कहे ‘हैंड्स अप’। लोगों को ‘हैंड्स अप’ नहीं, बल्कि ‘स्टार्ट-अप’ चाहिए। राजग ‘कट्टा’ नहीं, बल्कि स्कूल बैग, कंप्यूटर, क्रिकेट बैट और हॉकी स्टिक को बढ़ावा देता है।”

फिर से NDA सरकार की मांग

प्रधानमंत्री ने रैली में दावा किया कि जनता का स्पष्ट संदेश है — बिहार को कट्टा वाली नहीं, NDA की सुशासन वाली सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव घोषित होने के बाद से अब तक एक दर्जन से अधिक रैलियां की जा चुकी हैं और जनता का उत्साह काफी बढ़ा है।

चुनाव का दूसरा चरण 11 नवंबर को

बिहार विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण 11 नवंबर को होने वाला है। पहले चरण में 6 नवंबर को 64.69% मतदान दर्ज किया गया। विपक्ष इसे NDA के खिलाफ जन-समर्थन के रूप में देख रहा है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का कहना है कि बढ़े हुए वोट प्रतिशत से स्पष्ट होता है कि जनता बदलाव चाहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया