न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले एयर इंडिया की फ्लाइट से पक्षी टकराया। विमान में 164 यात्री थे और सभी सुरक्षित रहे। रनवे की जांच की गई।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 24 Aug 2026 3:59:28

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

पटना एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह दिल्ली से पहुंच रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 1741 के सामने लैंडिंग से ठीक पहले पक्षी टकराने की घटना सामने आई। विमान में 164 यात्री सवार थे। घटना के बाद पायलट ने पक्षी के टकराने की आशंका जताई। इसके बावजूद विमान को पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया और सभी यात्री सुरक्षित रहे।

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, विमान सुबह करीब 7:44 बजे पटना में उतरने वाला था। लैंडिंग से पहले ही पक्षी के विमान से टकराने की सूचना मिली। विमान के रनवे पर पहुंचने के बाद अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज से रनवे का निरीक्षण किया।

फ्लाइट संचालन पर नहीं पड़ा असर

अधिकारी ने बताया कि घटना के कारण पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन बाधित नहीं हुआ। विमान में मौजूद किसी यात्री के घायल होने की जानकारी नहीं है। रनवे की जांच भी पूरी कर ली गई।

अधिकारी के अनुसार, पक्षियों का विमान से टकराना कोई असामान्य घटना नहीं है। बारिश के मौसम में पक्षियों की गतिविधियां बढ़ने के कारण ऐसी घटनाओं की संभावना रहती है।

एयरपोर्ट के आसपास पक्षियों और जानवरों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक कमेटी हर महीने निरीक्षण करती है। अधिकारियों के मुताबिक, निरीक्षण के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाती है और उन स्थानों की पहचान की जाती है जहां सफाई की आवश्यकता होती है।

रांची एयरपोर्ट पर ऑक्सीजन सिलेंडर के कारण फ्लाइट में देरी

इसी बीच रांची एयरपोर्ट पर रविवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान करीब पांच घंटे की देरी से रवाना हुई। अधिकारी के मुताबिक, बेंगलुरु से रांची पहुंची उड़ान IX 1239 में यात्रा के दौरान एक यात्री को सांस लेने में परेशानी हुई थी। उसे विमान में ही ऑक्सीजन दी गई। रांची पहुंचने के बाद यात्री की हालत ठीक थी और वह अपने घर चला गया।

इसके बाद रांची से बेंगलुरु जाने वाली वापसी की उड़ान IX 1244 के लिए दिल्ली से ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाए गए। एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद कुमार सिंह के अनुसार, उड़ान IX 1239 सुबह करीब 8:55 बजे रांची पहुंची थी, जबकि ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था के बाद वापसी की फ्लाइट IX 1244 करीब पांच घंटे की देरी से दोपहर 1:51 बजे रवाना हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत