न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पप्पू यादव का बड़ा बयान: राहुल गांधी की अगुवाई में लड़ा जाएगा बिहार विधानसभा चुनाव

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने उपराष्ट्रपति चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक दायित्वों की रक्षा के लिए सभी दलों को उनका साथ देना चाहिए। साथ ही, बिहार विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व को बदलाव की कुंजी बताया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Sep 2025 12:42:24

पप्पू यादव का बड़ा बयान: राहुल गांधी की अगुवाई में लड़ा जाएगा बिहार विधानसभा चुनाव

पूर्णिया। पूर्णिया से लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने उपराष्ट्रपति चुनाव में ‘इंडिया गठबंधन’ के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी की जीत की उम्मीद जताई है। पप्पू यादव का मानना है कि संवैधानिक दायित्वों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सभी राजनीतिक दलों को गठबंधन के उम्मीदवार को अपना वोट देना चाहिए।

पप्पू यादव ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "उपराष्ट्रपति चुनाव में हर पार्टी के अपने अधिकार हैं। मेरा मानना है कि यह चुनाव बेहतर निर्णय का मौका है। बी. सुदर्शन रेड्डी एक विद्वान और पूर्व न्यायाधीश हैं। वे अपने पद का इस्तेमाल पार्टी से ऊपर उठकर सभी के हित में न्याय करने में करेंगे। लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सभी दलों को उनका समर्थन करना चाहिए।"

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने कहा, "इसका अंतिम फैसला पार्टी अध्यक्ष और प्रभारी तय करेंगे। कांग्रेस नेतृत्व और राहुल गांधी ने समाज में उम्मीद और विश्वास जगाने का काम किया है। मेरा मानना है कि बिहार अब बदलाव की ओर बढ़ रहा है। बिहार की जनता राहुल गांधी के विचारों और उनके संघर्ष के साथ खड़ी है। इस बार बिहार में बदलाव आएगा और युवा विरोधी, गरीब विरोधी तथा विरोधी नीतियों वाली सरकार को समाप्त किया जाएगा।"

पप्पू यादव ने कांग्रेस की विचारधारा पर जोर देते हुए कहा, "हमारी पार्टी के लिए विचार और मुद्दे हमेशा प्राथमिकता होते हैं। राहुल गांधी के लिए चुनाव में सीटें मायने नहीं रखतीं, बल्कि उनका उद्देश्य 'इंडिया गठबंधन' को मजबूत करना है। कांग्रेस हमेशा सामने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करती है और वर्तमान में एनडीए विरोध सबसे बड़ा मुद्दा है।"

बिहार में कांग्रेस की भूमिका पर उन्होंने स्पष्ट किया, "कांग्रेस किसी छोटे या बड़े भाई की तरह काम नहीं कर रही है। हम सभी मिलकर एक साथ चुनाव में उतरेंगे। महागठबंधन में विश्वास बढ़ रहा है और हमारे कुनबे में विस्तार हो रहा है। हेमंत सोरेन के आने से गठबंधन के वोटों में और इजाफा होगा। मुझे पूरा भरोसा है कि बिहार में कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में उनके विचारों और संघर्ष को अपनाकर चुनाव लड़ेगी। उनका नेतृत्व देश के लिए सुरक्षित है और उनके संघर्ष को सभी सराहते हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत