न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NDA का संकल्प पत्र 2025: किसानों को 3000 रुपये की अतिरिक्त सहायता, पटना के पास बनेगा नया ग्रीनफील्ड शहर, रोजगार और शिक्षा पर फोकस

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए गठबंधन ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है, जिसमें किसानों को 3000 रुपये की अतिरिक्त सम्मान निधि, पटना के पास नया ग्रीनफील्ड शहर, शिक्षा सुधार, रोजगार सृजन और इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास जैसे बड़े वादे शामिल हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 31 Oct 2025 11:58:02

NDA का संकल्प पत्र 2025: किसानों को 3000 रुपये की अतिरिक्त सहायता, पटना के पास बनेगा नया ग्रीनफील्ड शहर, रोजगार और शिक्षा पर फोकस

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए गठबंधन (भाजपा, जदयू समेत 5 दलों) ने शुक्रवार को पटना में अपना संकल्प पत्र जारी किया, जिसमें राज्य के विकास के लिए कई बड़े और जनकल्याणकारी वादे किए गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में जारी इस संकल्प पत्र में किसानों, युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों के लिए कई अहम घोषणाएं की गईं।

किसानों के लिए बड़ा ऐलान — 3000 रुपये अतिरिक्त सम्मान निधि

एनडीए ने किसानों के लिए एक नई योजना की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में एनडीए सरकार बनने पर किसानों को केंद्र की सम्मान निधि के अलावा बिहार सरकार की ओर से 3000 रुपये अतिरिक्त सहायता राशि दी जाएगी। यानी किसानों को सालाना कुल 9000 रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही राज्य में कृषि क्षेत्र के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने का भी वादा किया गया है। धान, गेहूं, मक्का, दलहन जैसी प्रमुख फसलों की एमएसपी पर खरीद अब पंचायत स्तर तक सुनिश्चित की जाएगी।

पटना के पास बनेगा नया ग्रीनफील्ड शहर

एनडीए ने घोषणा की है कि राजधानी के नजदीक एक नया, अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड सिटी — न्यू पटना विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही बिहार के सभी प्रमुख शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप तैयार की जाएगी, ताकि शहरी आबादी का बोझ कम हो और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिले। इसी क्रम में सीतामढ़ी में मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम को “सीतापुरम” नामक एक विश्वस्तरीय आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में विकसित करने की योजना है।

बुनियादी ढांचे में क्रांति — एक्सप्रेसवे, रेलवे और मेट्रो का विस्तार

एनडीए ने अपने घोषणापत्र में बिहार के इन्फ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया है। योजना के अनुसार, अगले पांच वर्षों में राज्य में 7 नए एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे और 3600 किलोमीटर रेलवे ट्रैक को आधुनिक रूप दिया जाएगा। इसके अलावा, अमृत भारत एक्सप्रेस और नमो रैपिड ट्रेनों का विस्तार किया जाएगा। राज्य के 4 बड़े शहरों में मेट्रो सेवा शुरू करने का भी ऐलान किया गया है, जिससे आवागमन और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को नई उड़ान

एनडीए ने बिहार में 10 नए एयरपोर्ट शुरू करने का वादा किया है। साथ ही, दरभंगा और पूर्णिया एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत की जाएगी। इसके अलावा, पटना के पास एक ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट और भागलपुर में नया हवाई अड्डा स्थापित करने की योजना है, जिससे राज्य का वैश्विक संपर्क मजबूत होगा।

शिक्षा और युवाओं के लिए बड़ा वादा

एनडीए ने घोषणा की है कि गरीब परिवारों के बच्चों को केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। सरकारी स्कूलों में अब मिड-डे मील के साथ पौष्टिक नाश्ता भी दिया जाएगा। इसके अलावा, प्रत्येक जिले के स्कूलों में आधुनिक स्किल लैब की स्थापना की जाएगी ताकि विद्यार्थी रोजगार उन्मुख कौशल सीख सकें। राज्य में एक विश्वस्तरीय एजुकेशन सिटी की स्थापना भी की जाएगी, जो उच्च शिक्षा का केंद्र बनेगी।

रोजगार और औद्योगिक विकास पर जोर

एनडीए ने वादा किया है कि आने वाले 5 वर्षों में 1 करोड़ लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर दिए जाएंगे। राज्य के प्रत्येक जिले में नई फैक्ट्रियां स्थापित की जाएंगी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा और युवाओं का पलायन रुकेगा। इसके साथ ही अति पिछड़ा वर्ग के व्यावसायिक समूहों को 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने का प्रावधान भी रखा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया