न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'सत्यमेव जयते' – गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह का बयान वायरल, दुलारचंद यादव मर्डर केस में बढ़ी सियासी हलचल

मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड में जदयू उम्मीदवार और पूर्व विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी से बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। देर रात पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया, जबकि CID जांच में जुट गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Nov 2025 8:20:51

'सत्यमेव जयते' – गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह का बयान वायरल, दुलारचंद यादव मर्डर केस में बढ़ी सियासी हलचल

मोकामा के बहुचर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। शनिवार की देर रात पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि पटना एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा खुद पुलिस बल के साथ मोकामा पहुंचे और अनंत सिंह को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर अनंत सिंह का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने लिखा — "सत्यमेव जयते!! मुझे मोकामा की जनता पर पूरा भरोसा है, अब चुनाव मोकामा की जनता खुद लड़ेगी।"

चुनावी प्रचार के बाद हुई गिरफ्तारी

गौर करने वाली बात यह है कि गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले तक अनंत सिंह मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। देर रात करीब पौने एक बजे पुलिस ने अचानक उनके घर पर छापा मारा। उस समय वे सो रहे थे। समर्थकों के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें नींद से जगाया और साथ चलने के लिए कहा। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम उन्हें पटना ले गई।

इस दौरान मौके पर मोकामा, बाढ़, घोसवरी, हथीदह और भदौर थाना क्षेत्रों की पुलिस के साथ बड़ी संख्या में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान भी मौजूद थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अनंत सिंह की घटना स्थल पर मौजूदगी के पुख्ता सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। वहीं, इस हत्या की जांच के लिए CID की एक विशेष टीम गठित की गई है।

दो अन्य सहयोगी भी आए गिरफ्त में

अनंत सिंह के साथ उनके दो सहयोगी — मणिकांत ठाकुर (नदवां) और रंजीत राम (लदवां) — को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि तीनों को बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव से गिरफ्तार किया गया। देर रात करीब 2 बजे पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन और एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन गिरफ्तारियों की पुष्टि की।

पुलिस की जांच में मिले अहम सुराग

एसएसपी ने बताया कि 30 अक्टूबर को खुशहालचक इलाके में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की मौत हो गई थी। शव मिलने के बाद पुलिस ने मौके से कई अहम सबूत जुटाए और गवाहों के बयान दर्ज किए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कुछ ऐसे सुराग मिले हैं जो अनंत सिंह की मौजूदगी और घटना से जुड़ाव की ओर इशारा करते हैं।

सियासी पारा चढ़ा, चर्चा में वायरल पोस्ट

गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह का ‘सत्यमेव जयते’ वाला पोस्ट राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। समर्थक इसे "सच्चाई की जीत" का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विपक्ष इस गिरफ्तारी को चुनावी साजिश करार दे रहा है। मोकामा क्षेत्र में यह मामला अब सिर्फ कानून का नहीं, बल्कि जनता की भावनाओं का भी बन गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया