न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इंडिगो संकट: पटना एयरपोर्ट से 14 उड़ानें रद्द, दिल्ली रूट की 6 फ्लाइट ठप

पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो की 14 उड़ानें और कुल 24 फ्लाइटें परिचालन समस्याओं के कारण रद्द हुईं। दिल्ली–पटना रूट की 6 उड़ानें ठप रहने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग दूर-दराज़ जिलों से पटना पहुंचने के बाद रद्दीकरण की जानकारी मिलने से परेशान हुए, जबकि टैक्सी किराए में भारी उछाल देखा गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Dec 2025 8:13:07

इंडिगो संकट: पटना एयरपोर्ट से 14 उड़ानें रद्द, दिल्ली रूट की 6 फ्लाइट ठप

पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को इंडिगो एयरलाइंस की कई अहम उड़ानों को परिचालन संबंधी दिक्कतों के कारण रद्द करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रबंधन को भेजे गए कैंसिलेशन नोटिस में बताया गया कि कुल 11 आगमन और प्रस्थान फ्लाइटें मंगलवार को संचालन में नहीं रहेंगी।

इनमें सबसे ज्यादा असर दिल्ली–पटना सेक्टर पर पड़ा, जहां इंडिगो की छह उड़ानें नहीं चल सकीं। वहीं स्पाइसजेट की भी एक जोड़ी उड़ानों को रद्द करना पड़ा। इस तरह दिनभर में कुल 24 उड़ानें रद्द रहीं, जिससे यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

यात्रियों में बढ़ता आक्रोश

एयरलाइंस की ओर से दावा किया जा रहा है कि यात्रियों को उड़ान रद्द होने की सूचना कम से कम आठ घंटे पहले दे दी जा रही है। लेकिन यात्रियों का कहना है कि भागलपुर, मुंगेर जैसे दूरदराज़ क्षेत्रों से पटना पहुंचने के बाद ही उन्हें मैसेज मिला कि फ्लाइट रद्द हो चुकी है। कई लोगों को दोहरा नुकसान झेलना पड़ा—समय भी बर्बाद हुआ और यात्रा भी अधर में लटक गई। बुधवार को भी इंडिगो की सात जोड़ी उड़ानों के रद्द रहने की जानकारी दी गई है।

मंगलवार को पूछताछ काउंटरों पर यात्रियों की नाराज़गी साफ देखने को मिली। इंडिगो कर्मी आगामी दिनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट रद्द कराने या वैकल्पिक विकल्प चुनने की सलाह दे रहे थे। टिकट रद्द कराने पर राशि वापस करने की प्रक्रिया बताई जा रही है।

यात्रियों से कहा गया है कि वे एयरलाइंस की वेबसाइट और ऐप पर लगातार अपडेट चेक करते रहें। दिग्विजय सिंह ने बताया कि जयपुर से पटना की उड़ान रद्द होने के कारण उनका बेटा अब बस से पटना आ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि 6 दिसंबर की फ्लाइट का रिफंड अब तक एयरलाइंस की ओर से जारी नहीं किया गया है।

आज जिन उड़ानों को रद्द किया गया

उड़ान संख्या (जाने) - उड़ान संख्या (आने) - रूट


6E6387 -6E2163 -दिल्ली → पटना → दिल्ली
6E713 -6E663 - कोलकाता → पटना → कोलकाता
6E6643- 6E6644 - दिल्ली → पटना → दिल्ली
6E6451 - 6E6452 -बेंगलुरु → पटना → बेंगलुरु
6E915- 6E6683 -हैदराबाद → पटना → हैदराबाद
6E6549 -6E6550 - दिल्ली → पटना → दिल्ली
6E678 - 6E679- चेन्नई → पटना → चेन्नई

टैक्सी का किराया सुनकर दंग रह गए यात्री

जमुई से पहुंचे अभिषेक कुमार को जरूरी काम से दिल्ली जाना था, जहाँ से उन्हें जर्मनी के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट पकड़नी थी। स्थानीय उड़ान रद्द होने के बाद उन्होंने टैक्सी से दिल्ली जाने का विचार किया, लेकिन एसयूवी वाहन वालों ने 50 हजार रुपये तक का किराया बता दिया। प्रति किलोमीटर 20–25 रुपये के साथ टोल टैक्स अलग देना पड़ रहा है।

ट्रेन में सीट न मिलने पर उन्होंने बनारस के रास्ते दिल्ली जाने का फैसला लिया। टैक्सी चालकों के मुताबिक पटना से दिल्ली की दूरी 1,000 किलोमीटर से अधिक है, इसलिए वे दोनों तरफ का किराया जोड़कर यात्रियों से राशि मांग रहे हैं। वाहन के प्रकार के अनुसार 25 हजार से 50 हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल