न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कौन थे गोपाल खेमका? आधी रात क्लब से घर लौटे मशहूर बिजनेसमैन को बदमाशों ने मारी गोली, पटना में दहशत का माहौल

पटना के चर्चित कारोबारी गोपाल खेमका की आधी रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। क्लब से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने कनपटी पर सटाकर गोली चलाई। वारदात के बाद शहर में दहशत, पुलिस पर लापरवाही के आरोप।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Jul 2025 9:35:53

 कौन थे गोपाल खेमका? आधी रात क्लब से घर लौटे मशहूर बिजनेसमैन को बदमाशों ने मारी गोली, पटना में दहशत का माहौल

बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी और इस बार निशाना बने शहर के जाने-माने कारोबारी गोपाल खेमका। रविवार की रात, जब आम लोग अपने घरों में चैन की नींद लेने की तैयारी कर रहे थे, उसी वक्त एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। बाइक सवार अपराधियों ने बेहद नजदीक से गोपाल खेमका के सिर में गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। यह वारदात गांधी मैदान थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई – जो पटना की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

कौन थे कारोबारी गोपाल खेमका?

गोपाल खेमका का नाम बिहार के प्रतिष्ठित कारोबारियों में गिना जाता था। वे मगध हॉस्पिटल के मालिक होने के साथ-साथ पटना और हाजीपुर में दवा की दुकानों, गत्ता फैक्ट्रियों और पेट्रोल पंप जैसे कई व्यवसायों से जुड़े हुए थे। कामयाबी के साथ समाज सेवा में भी उनकी भागीदारी थी। रविवार रात, जब वे बांकीपुर क्लब से अपने गांधी मैदान स्थित ट्विन टावर अपार्टमेंट लौट रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उनकी कार रुकते ही सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही खेमका वहीं ढेर हो गए। परिजन उन्हें तुरंत कंकड़बाग के मॉडिवर्सल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गोली चलाने के बाद हथियार लहराते हुए फरार

गोली मारने के बाद अपराधी बेखौफ अंदाज में हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, लेकिन अब तक हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आ सकी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस सनसनीखेज वारदात के डेढ़ घंटे बाद तक कोई पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

पुलिस पर परिवार और व्यापारियों का फूटा गुस्सा

मॉडिवर्सल अस्पताल में परिजनों और कारोबारियों ने पुलिस के रवैये को लेकर जमकर नाराजगी जताई। परिजनों का साफ आरोप था कि पटना पुलिस आम आदमी की सुरक्षा छोड़कर केवल शराब तस्करों की धरपकड़ और वसूली में लगी रहती है। इस हत्या के बाद पटना का कारोबारी वर्ग भय और आक्रोश में है। शहर के कई बड़े कारोबारी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे, और सरकार से सुरक्षा की मांग करने लगे।

पहले भी झेल चुके हैं पारिवारिक क्षति

यह पहली बार नहीं है जब खेमका परिवार को इस तरह के जख्म मिले हों। दिसंबर 2018 में गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की भी हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चार गोलियों से छलनी कर दी गई उस हत्या की गुत्थी आज तक पूरी तरह नहीं सुलझ पाई है।

अब क्या कर रही है पुलिस?

घटना को लेकर पटना पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है। फिलहाल, पूरे शहर में दहशत का माहौल है और जांच की कार्रवाई तेज कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, गोपाल खेमका के एक बेटे की पहले हत्या हो चुकी है और दूसरे बेटे पटना के IGIMS अस्पताल में डॉक्टर हैं।

अब यह देखना होगा कि क्या पटना पुलिस इस हाई प्रोफाइल हत्या का खुलासा कर पाएगी या यह मामला भी 2018 जैसी किसी फाइल में दफन हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप