न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: जदयू नेता के भाई, पत्नी और बेटी घर में मृत पाए गए, पुलिस जांच में जुटी

बिहार के पूर्णिया जिले से सनसनीखेज खबर — जदयू नेता के बड़े भाई नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी माला देवी और बेटी तनु प्रिया अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। हत्या या आत्महत्या, दोनों पहलुओं पर जांच जारी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Nov 2025 9:23:20

बिहार: जदयू नेता के भाई, पत्नी और बेटी घर में मृत पाए गए, पुलिस जांच में जुटी

बिहार के पूर्णिया जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां जदयू नेता के बड़े भाई, उनकी पत्नी और बेटी का शव उनके ही घर से बरामद किया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

PTI की खबर के अनुसार यह मामला पूर्णिया के केहाट थाना क्षेत्र के यूरोपियन कॉलोनी का है, जहां मंगलवार देर रात तीनों के शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। बुधवार को पुलिस ने इसकी पुष्टि की। मृतकों की पहचान नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी माला देवी, और बेटी तनु प्रिया के रूप में की गई है।

पूर्णिया सदर के एसडीपीओ ज्योति शंकर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे घर को सील कर लिया गया। उन्होंने कहा, “तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके। मामले की जांच हर संभव एंगल से की जा रही है।”

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतक नवीन कुशवाहा, जदयू के सक्रिय नेता निरंजन कुशवाहा के बड़े भाई थे। इलाके में नवीन कुशवाहा काफी लोकप्रिय माने जाते थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी किस्मत आजमाई थी।

फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने घर से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं और परिवार के करीबियों से पूछताछ की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?

दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम

‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?

किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं

अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत

सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया

मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित

55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन

गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार

Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन

दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल