न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bihar Politics: 'पहले बूथ लूटे जाते थे, अब उम्मीदवारों को लूटने की कोशिश', पीके ने अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जन सुराज पार्टी सुप्रीमो प्रशांत किशोर ने अमित शाह और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। पीके ने कहा, पहले बूथ लूटे जाते थे, अब उम्मीदवारों पर दबाव डाला जा रहा है। गोपालगंज में निर्दलीय उम्मीदवार अनूप श्रीवास्तव का समर्थन करने का ऐलान भी किया गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Oct 2025 9:52:24

Bihar Politics: 'पहले बूथ लूटे जाते थे, अब उम्मीदवारों को लूटने की कोशिश', पीके ने अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सभी पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। इसी कड़ी में जन सुराज पार्टी का चुनावी अभियान भी जोरों पर है। शुक्रवार को पश्चिमी चंपारण में आयोजित जनसभा में पार्टी सुप्रीमो प्रशांत किशोर (पीके) ने बड़ी घोषणा और कई आरोप लगाए।

अमित शाह पर निशाना:

मीडिया से बातचीत के दौरान पीके ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि “पहले बिहार में बूथ लूटे जाते थे, अब उम्मीदवारों को लूटने का नया तरीका अपनाया जा रहा है। हमारे 3-4 उम्मीदवारों पर दबाव डाला गया, जिनमें से एक को गोपालगंज में कुछ रकम समेत वापस किया गया। बाकी का हिसाब बिहार की जनता करेगी।”

आपको बता दें कि गोपालगंज में जन सुराज पार्टी ने निर्दलीय उम्मीदवार अनूप श्रीवास्तव का समर्थन करने का ऐलान भी किया है।

बिहार के भविष्य पर चिंता:

प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता देख रही है कि “गुजराती लोग दिल्ली में बैठकर बिहार के भविष्य का फैसला कर रहे हैं। बिहार के मजदूरों की स्थिति ऐसी हो कि बच्चे मजदूरी करने मजबूर हों और गुजरात के लोग फैक्ट्री के मालिक बने रहें।”

पीएम मोदी पर तंज:

पीके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने बिहार के लिए छठ पर्व में 12,000 ट्रेन चलाने का वादा किया था, लेकिन आज बिहार के लोग देशभर के स्टेशनों पर धक्का और लाठी खा रहे हैं और शौचालयों में बैठकर सफर करने को मजबूर हैं।

भाजपा पर गंभीर आरोप:

प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि भाजपा ने बिहार में जन सुराज पार्टी के 3 प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए दबाव डाला। उन्होंने बताया कि दानापुर, गोपालगंज और ब्रह्मपुर सीटों पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान समेत अन्य भाजपा नेताओं ने उनके उम्मीदवारों को नामांकन न करने या वापस लेने के लिए मजबूर किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?