न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

50 से 70 सीटों की सियासी जंग, मुस्लिम वोटरों पर सबकी नजर, JDU ने साधा नया दांव

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुस्लिम वोट बैंक को लेकर सियासत तेज़ हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू ने मुस्लिम समाज के लिए नया संदेश देते हुए अपने कामों को गिनाया, वहीं विपक्ष पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। जानें कैसे मुस्लिम मतदाता बिहार की राजनीति में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Oct 2025 4:09:00

50 से 70 सीटों की सियासी जंग, मुस्लिम वोटरों पर सबकी नजर, JDU ने साधा नया दांव

जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने वक्फ कानून को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि जब यह बिल संसद में आया था, तब जदयू ने इसे गंभीर मुद्दा मानते हुए संयुक्त संसदीय समिति (JPC) बनाने का प्रस्ताव दिया था। उनकी पार्टी की पहल पर यह कमेटी गठित की गई और बिल पारित होते समय जदयू के संशोधनों को शामिल किया गया। झा ने कहा, “कानून किसी की संपत्ति नहीं कि उसे डस्टबिन में फेंक दिया जाए — जो कानून है, उसका पालन सभी को करना चाहिए।”

नीतीश कुमार का मुस्लिम मतदाताओं को सीधा संदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों मुस्लिम समाज के मतदाताओं को विशेष रूप से संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर समुदाय के अधिकारों की रक्षा की है और मुस्लिम समाज को हर क्षेत्र में सम्मानजनक प्रतिनिधित्व मिला है।

राजद (RJD) का नाम लिए बिना उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “पहले की सरकारों ने मुस्लिम समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, लेकिन उन्हें कोई वास्तविक हिस्सेदारी नहीं दी।”

चुनावी मौसम में बढ़ी मुस्लिम वोटरों की अहमियत


नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं, कुछ दल फिर से “मुस्लिम हितैषी” बनने की कोशिश में लग गए हैं। उन्होंने कहा कि “लोग तरह-तरह के लालच और वादों के सहारे सिर्फ मुस्लिम मत हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि हमने अपने कार्यों से भरोसा जीता है।”

मुख्यमंत्री ने सलाह के लहजे में कहा, “मेरी सरकार ने आपके समाज के लिए जो काम किए हैं, उन्हें याद रखिए और उसी आधार पर सोचिए कि आपका वोट किसे मिलना चाहिए।”

बिहार की सियासत में मुस्लिम वोटरों की निर्णायक भूमिका

बिहार में मुस्लिम समुदाय राज्य की राजनीति में निर्णायक प्रभाव रखता है। आंकड़ों के अनुसार, राज्य की लगभग 17.7 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है, जो करीब 50 से 70 विधानसभा सीटों के परिणाम को प्रभावित कर सकती है।

सीमांचल क्षेत्र — जिसमें किशनगंज, कटिहार, अररिया और पूर्णिया जैसे जिले शामिल हैं — में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या खासा अधिक है।

किशनगंज में लगभग 68%, कटिहार में 44%, अररिया में 43% और पूर्णिया में 39% मुस्लिम आबादी है।

वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में कुल 19 मुस्लिम विधायक चुने गए थे, जो राज्य की कुल विधानसभा का लगभग 8 प्रतिशत हिस्सा हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?