न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में CBI जांच को लेकर बदला नियम, राज्य सरकार की मंजूरी के बिना शुरू नहीं होगी कार्रवाई

बिहार सरकार ने CBI जांच के नियम बदले हैं। राज्य कर्मचारियों और सरकारी संस्थानों से जुड़े मामलों में जांच से पहले राज्य सरकार की मंजूरी जरूरी होगी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 05 Sep 2026 10:43:40

बिहार में CBI जांच को लेकर बदला नियम, राज्य सरकार की मंजूरी के बिना शुरू नहीं होगी कार्रवाई

बिहार में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की जांच को लेकर राज्य सरकार ने नई व्यवस्था लागू की है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, बिहार सरकार के कर्मचारियों या राज्य सरकार से जुड़े संस्थानों के मामलों में CBI जांच शुरू करने से पहले राज्य सरकार की पूर्व मंजूरी लेना अनिवार्य होगा। यानी ऐसे मामलों में केंद्रीय एजेंसी सीधे जांच शुरू नहीं कर सकेगी।

नई व्यवस्था के तहत बिहार सरकार के कामकाज से जुड़े लोक सेवकों के खिलाफ दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना (CBI) को जांच के लिए राज्य सरकार से पहले सहमति लेनी होगी। राज्य सरकार के स्वामित्व या नियंत्रण वाली कंपनियों, निगमों, बैंकों और आर्थिक सहायता पाने वाले संस्थानों से जुड़े मामलों पर भी यही नियम लागू होगा।

हर मामले पर अलग से फैसला लेगी राज्य सरकार


अधिसूचना के अनुसार, CBI जब किसी मामले की जांच के लिए अनुमति मांगेगी तो राज्य सरकार उस प्रस्ताव की समीक्षा करेगी। इसके बाद सरकार तय करेगी कि संबंधित मामले में दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना को जांच करने का अधिकार और क्षेत्राधिकार दिया जाए या नहीं।

इस व्यवस्था का मतलब है कि राज्य सरकार से जुड़े मामलों में CBI की जांच के लिए पहले से सामान्य अनुमति के बजाय प्रत्येक प्रस्ताव पर राज्य सरकार की मंजूरी आवश्यक होगी।

केंद्र सरकार से जुड़े मामलों को रखा गया अलग


नई गाइडलाइन में केंद्र सरकार से संबंधित कर्मचारियों और भारत सरकार के अधीन आने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के मामलों को अलग रखा गया है। बिहार में काम कर रहे केंद्र सरकार या उसके अधीन सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों के मामलों में इस व्यवस्था के तहत राज्य सरकार की अलग अनुमति जरूरी नहीं होगी।

इसके अलावा ऐसे निजी व्यक्तियों के मामलों को भी इस प्रावधान से अलग रखा गया है, जिनसे जुड़े अपराध सीधे केंद्र सरकार के नियंत्रण वाले विषयों से संबंधित हैं।

किन कानूनों से जुड़े मामलों पर लागू होगी व्यवस्था?

गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, राज्य सरकार की पूर्व सहमति की यह व्यवस्था भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों पर भी लागू होगी।

अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नया आदेश इस विषय पर बिहार सरकार की ओर से पहले जारी की गई सभी अधिसूचनाओं को अधिक्रमित करता है।

राज्यपाल के आदेश के अनुसार यह अधिसूचना बिहार सरकार के गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार की ओर से जारी की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत