न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार की सियासत में 'आप' की एंट्री: सभी 243 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, 17 जून से पटना में भरेगी हुंकार

बिहार की राजनीति में आम आदमी पार्टी (AAP) अब पूरी ताकत के साथ एंट्री करने जा रही है। पार्टी ने ऐलान किया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 243 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 3:37:00

बिहार की सियासत में 'आप' की एंट्री: सभी 243 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, 17 जून से पटना में भरेगी हुंकार

नई दिल्ली। बिहार की राजनीति में आम आदमी पार्टी (AAP) अब पूरी ताकत के साथ एंट्री करने जा रही है। पार्टी ने ऐलान किया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 243 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। 17 जून से पटना के गर्दनीबाग में राज्यसभा सांसद संजय सिंह की हुंकार रैली के साथ AAP अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी।

बिहार में तीसरे विकल्प के तौर पर उतर रही है AAP

पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार ने पुष्टि की है कि आम आदमी पार्टी बीते एक दशक से राज्य में संगठन खड़ा करने में जुटी थी और अब वक्त आ गया है कि वह खुद को जनता के सामने मजबूत तीसरे विकल्प के रूप में पेश करे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह यहां भी जनता जनहित की नीतियों को पसंद करेगी।

दिल्ली में पूर्वांचल वोटर्स का रहा AAP के साथ समर्थन

दिल्ली विधानसभा चुनावों में AAP भले ही बहुमत से दूर रही और उसे केवल 22 सीटें मिलीं, लेकिन पूर्वांचल की सीटों पर उसका प्रदर्शन फिर भी बेहतर रहा। विशेष रूप से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश से आए मतदाताओं का AAP के प्रति समर्थन बना रहा। पार्टी इसी सामाजिक आधार को बिहार में भी भुनाने की रणनीति बना रही है।

दिल्ली मॉडल की झलक बिहार में भी

बिहार प्रभारी अजय यादव और प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पार्टी ने अपने चुनावी एजेंडे की रूपरेखा तैयार कर ली है। इसमें दिल्ली मॉडल के तहत बिजली-पानी मुफ्त जैसी योजनाओं को शामिल किया गया है। राकेश कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की तर्ज पर बिहार में भी जनहितकारी योजनाएं लागू करने का वादा करेगी।

केजरीवाल भी करेंगे प्रचार

चुनाव नजदीक आते ही पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल भी बिहार पहुंचेंगे और चुनावी सभाएं करेंगे। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ नेता भी राज्य का दौरा करेंगे। पार्टी का मानना है कि दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों के तोड़े जाने के मुद्दे पर भी बिहार के लोगों में नाराजगी है, जिसे लेकर पार्टी बड़ा जन आंदोलन छेड़ सकती है।

प्रत्याशियों की सूची जल्द

राकेश कुमार के मुताबिक, सभी 243 सीटों पर संभावित उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग अंतिम दौर में है और जल्द ही पार्टी सभी नामों की घोषणा करेगी। पार्टी का दावा है कि बिहार के हर जिले में उसका सक्रिय संगठन है और कार्यकर्ता लंबे समय से जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी एक बड़ी सियासी चुनौती देने की तैयारी में है। जहां एनडीए और महागठबंधन के बीच पारंपरिक मुकाबला रहता आया है, वहीं AAP की एंट्री से मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। अब देखना होगा कि दिल्ली की सफलता का फॉर्मूला बिहार में कितना असर दिखाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत