न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गमोसा विवाद पर सियासी बवाल, अमित शाह बोले—राहुल गांधी ने किया पूर्वोत्तर का अपमान

गमोसा विवाद को लेकर असम की राजनीति गरमा गई है। अमित शाह और हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर पूर्वोत्तर की संस्कृति के अपमान का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस ने इसे गलत प्रचार बताया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 30 Jan 2026 4:39:13

गमोसा विवाद पर सियासी बवाल, अमित शाह बोले—राहुल गांधी ने किया पूर्वोत्तर का अपमान

असम की पारंपरिक पहचान माने जाने वाले गमोसा (गमछा) को लेकर एक कार्यक्रम में राहुल गांधी की मौजूदगी अब राजनीतिक विवाद का कारण बन गई है। इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि राहुल गांधी ने असम और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं का अपमान किया है।

राष्ट्रपति द्वारा दिए गए गमोसा को नहीं पहनने का आरोप

अमित शाह ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से सम्मान स्वरूप दिए गए गमोसा को राहुल गांधी ने पहनने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी जो चाहें करें, लेकिन जब तक भाजपा सत्ता में है, असम की संस्कृति और परंपराओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” शाह का यह बयान राजनीतिक हलकों में तेजी से चर्चा का विषय बन गया है।

डिब्रूगढ़ से दिया गया बयान, चुनावी माहौल में बढ़ी सियासी गर्मी

गृह मंत्री अमित शाह ने यह टिप्पणी असम के डिब्रूगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की। उन्होंने कहा कि मंच पर मौजूद सभी लोगों ने—यहां तक कि विदेशी मेहमानों ने भी—सम्मान के तौर पर गमोसा पहना, लेकिन राहुल गांधी ही ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने ऐसा नहीं किया। चूंकि असम में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए इस पूरे विवाद को चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

हिमंत बिस्वा सरमा का तीखा तंज

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को असम और पूर्वोत्तर की संस्कृति का सम्मान करना सीखना चाहिए। सरमा ने दो टूक कहा कि अगर कोई नेता किसी क्षेत्र की संस्कृति और परंपराओं का सम्मान नहीं कर सकता, तो उसे वहां के लोगों से वोट मांगने का नैतिक अधिकार भी नहीं है। भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कर दावा किया कि कार्यक्रम में केवल राहुल गांधी ही ऐसे थे, जिन्होंने गमोसा नहीं पहना।

कांग्रेस का जवाब—भाजपा कर रही है गलत प्रचार

विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस ने भी पलटवार किया। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा के आरोपों को बेबुनियाद और भ्रामक करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए जानबूझकर गलत प्रचार कर रही है। खरगे ने कहा कि राहुल गांधी अकेले नहीं थे जिन्होंने गमोसा नहीं पहना था, बल्कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी गमोसा नहीं पहना था।

खरगे का पलटवार, सरकार पर लगाया अपमान का आरोप

मल्लिकार्जुन खरगे ने यह भी स्पष्ट किया कि राहुल गांधी गमोसा हाथ में लिए हुए थे और बाद में उन्होंने उसे पहन भी लिया था। कांग्रेस अध्यक्ष ने इस मुद्दे को पलटते हुए केंद्र सरकार पर राहुल गांधी और विपक्ष का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान उन्हें और राहुल गांधी को तीसरी पंक्ति में बैठाया गया, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत