न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

असम के मंदिर में फेंका गया गोमांस, भड़के CM हिमंत सरमा ने दिए देखते ही गोली मारने के आदेश

धुबरी में मंदिर के पास गो मांस फेंकने की घटना पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दी कड़ी प्रतिक्रिया। असामाजिक तत्वों को देखते ही गोली मारने के आदेश, बोले- जरूरत पड़ी तो खुद करूंगा मंदिर की पहरेदारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 4:54:41

असम के मंदिर में फेंका गया गोमांस, भड़के CM हिमंत सरमा ने दिए देखते ही गोली मारने के आदेश

असम के धुबरी जिले में हाल ही में बकरीद के मौके पर हुए सांप्रदायिक तनाव और असामाजिक तत्वों की हरकतों के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार बकरीद पर कुछ शरारती तत्वों और कट्टर मानसिकता रखने वाले लोगों ने धुबरी के प्राचीन हनुमान मंदिर में गो मांस फेंककर घृणित और निंदनीय अपराध किया है।

मुख्यमंत्री सरमा ने इस घटना को राज्य की सांप्रदायिक सौहार्द को चोट पहुंचाने की सोची-समझी साजिश करार देते हुए कहा कि, "एक विशेष वर्ग हमारे मंदिरों को अपवित्र करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने की नीयत से सक्रिय हो चुका है। इसलिए हमने राज्य पुलिस को साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की अवैध और भड़काऊ गतिविधि देखते ही गोली मारने से परहेज न किया जाए।"

'अगर जरूरत पड़ी तो खुद करूंगा मंदिर की पहरेदारी'

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में बकरीद के मौके पर अगर कोई खतरा महसूस हुआ तो वो खुद रात भर मंदिर में रहकर पहरेदारी करेंगे। उन्होंने बताया, "धुबरी में एक नया गोकशी माफिया सक्रिय हो गया है, जिसने ईद से ठीक पहले हजारों पशुओं की अवैध खरीद की है। हमने इसकी जांच शुरू कर दी है और इस पूरे नेटवर्क को जल्द ही नेस्तनाबूद कर अपराधियों को जेल भेजा जाएगा।"

'हमारी आस्था पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा'

सीएम सरमा ने कहा, "मैंने धुबरी का दौरा किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मंदिरों और धार्मिक स्थलों की पवित्रता को किसी भी सूरत में ठेस न पहुंचने दें। हनुमान मंदिर में गोमांस फेंकने जैसी घटना असम में दोबारा न हो, यह हमारी प्राथमिकता है। इस कृत्य में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। हम जिले में क़ानून व्यवस्था को हर हाल में लागू करेंगे और सांप्रदायिक ताकतों को नेस्तनाबूद करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।"

‘ऑनलाइन और ज़मीन पर हो रही है सुनियोजित साजिश’

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "हाल ही में असम और बांग्लादेश में कुछ राजनीतिक परिवर्तन हुए हैं। इसके बाद से एक विशेष वर्ग बेहद सक्रिय हो गया है। यह वर्ग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और जमीनी स्तर पर सुनियोजित तरीके से धार्मिक भावनाओं को भड़काने और असम का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। धुबरी की घटना उसी की कड़ी है।"

गौरतलब है कि रविवार, 8 जून 2025 को धुबरी के एक मंदिर के पास मांस फेंके जाने की घटना के विरोध में शहर में भारी प्रदर्शन हुए। हालात बिगड़ने पर पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब