बारिश में बेकाबू इनोवा की ट्रक से टक्कर, 3 घायल
तीन लोग घायल, दो की हालत नाजुक
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे (NH-16) पर तेज रफ्तार इनोवा कार बारिश के कारण फिसलà¤
इस हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान ओडिशा के गजपति जिले के परलाखेमुंडी निवासी अच्युतानंद (36) और मुकेश पाणिग्राही (35) के रूप में हुई है, जो गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं अमूल्य पात्रो (44) को हल्की चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि ये सभी लोग पुरी के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। उसी दौरान रविवार शाम भारी बारिश के बीच उनकी कार श्रीकाकुलम जिले के पलासा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।















