न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चक्रवात ‘मोंथा’ का कहर: कुछ ही घंटों में आंध्र तट से टकराएगा तूफान, ट्रेनें-फ्लाइटें रद्द, स्कूल बंद

चक्रवात ‘मोंथा’ तेजी से आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ रहा है। मंगलवार शाम को यह तूफान समुद्र तट से टकराएगा। प्रशासन ने स्कूल बंद किए, ट्रेनें-फ्लाइटें रद्द कीं और तटीय इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Oct 2025 2:09:47

चक्रवात ‘मोंथा’ का कहर: कुछ ही घंटों में आंध्र तट से टकराएगा तूफान, ट्रेनें-फ्लाइटें रद्द, स्कूल बंद

आंध्र प्रदेश में मौसम का मिज़ाज तेजी से बदल रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ अब आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की ओर रफ्तार पकड़ चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार शाम को यह तूफान काकिनाड़ा के पास मछलीपट्टनम और कालिंगपट्टनम के बीच समुद्र तट से टकराएगा, जिससे व्यापक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

गंभीर चक्रवात में बदला मोंथा

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताज़ा अपडेट के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मोंथा पिछले छह घंटों में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है और अब यह गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले चुका है। अनुमान है कि इसके दौरान हवा की गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी, जबकि कुछ झोंकों की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बातचीत की है और केंद्र की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है।

एनडीआरएफ की तैनाती और प्रशासन की तैयारी

तूफान की तीव्रता को देखते हुए केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पुडुचेरी, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में कुल 22 एनडीआरएफ टीमें तैनात कर दी हैं। सभी तटीय जिलों में प्रशासन को उच्च सतर्कता पर रखा गया है। दक्षिण मध्य रेलवे और पूर्वी तट रेलवे ने अगले दो दिनों के लिए 100 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया है। वहीं, कई जिलों में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा है — कई फ्लाइटें एहतियातन रद्द या स्थगित की गई हैं। निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

आंध्र प्रदेश सबसे अधिक प्रभावित

आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय मोहापात्रा ने बताया कि तट से टकराने के बाद ‘मोंथा’ की गति कुछ कम होगी, लेकिन इसका असर बना रहेगा। पहले यह आंध्र प्रदेश को प्रभावित करेगा, फिर ओडिशा की ओर बढ़ेगा और इसके बाद छत्तीसगढ़ पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने 28 से 30 अक्टूबर के बीच आंध्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

तटीय इलाकों में रेड अलर्ट, लोगों को घरों में रहने की सलाह

समुद्र अब अत्यधिक उग्र रूप ले चुका है। ऊंची-ऊंची लहरें तटीय इलाकों तक पहुंचने लगी हैं। मछुआरों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे समुद्र में न जाएं। सभी बीचों को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। ओडिशा सरकार ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना शुरू कर दिया है। राज्य के आठ दक्षिणी जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी शुरू हो चुकी है। प्रशासन ने कहा है कि अगर तूफान का रास्ता बदलता है, तो राहत और बचाव अभियान को तुरंत नई दिशा दी जाएगी। फिलहाल, सभी जिलों को हाई अलर्ट मोड में रखा गया है और लोगों से अपील की गई है कि वे घरों में रहें और आधिकारिक निर्देशों का पालन करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत