न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंध्र प्रदेश बस हादसे में बाइक सवार शिवशंकर पर लापरवाही से ड्राइविंग का केस, नशे में था चालक

पुलिस ने अब उस बाइक सवार शिवशंकर के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसकी बाइक से टकराने के बाद यह हादसा हुआ था। एफआईआर के मुताबिक, हादसे से कुछ ही देर पहले शिवशंकर ने अपने दोस्त एरिस्वामी के साथ शराब पी थी और नशे की हालत में बाइक चला रहा था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 26 Oct 2025 2:56:45

आंध्र प्रदेश बस हादसे में बाइक सवार शिवशंकर पर लापरवाही से ड्राइविंग का केस, नशे में था चालक

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुए दर्दनाक बस हादसे में नया खुलासा हुआ है। इस भीषण अग्निकांड में 20 लोगों की जान गई थी। पुलिस ने अब उस बाइक सवार शिवशंकर के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसकी बाइक से टकराने के बाद यह हादसा हुआ था। एफआईआर के मुताबिक, हादसे से कुछ ही देर पहले शिवशंकर ने अपने दोस्त एरिस्वामी के साथ शराब पी थी और नशे की हालत में बाइक चला रहा था।

शिकायतकर्ता एरिस्वामी, जो हादसे के वक्त बाइक पर पीछे बैठा था, ने बताया कि दोनों ने शराब पीने के बाद यात्रा शुरू की थी। बाइक पर नियंत्रण खो देने के कारण शिवशंकर ने सड़क डिवाइडर से टक्कर मारी, जिससे बाइक गिर पड़ी। मौके पर ही शिवशंकर की मौत हो गई, जबकि एरिस्वामी घायल हो गया।

हादसे से कुछ समय पहले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें शिवशंकर को लापरवाही से बाइक चलाते देखा गया। वीडियो में वह रात करीब 2:23 बजे एक पेट्रोल पंप पर बाइक रोकता नजर आता है। उसका साथी पीछे से उतरकर इधर-उधर देखता है और दोनों कुछ देर तक पंप कर्मचारियों को बुलाते हैं। कुछ सेकंड बाद शिवशंकर बाइक को घुमाकर अस्थिर रूप से वहां से निकल जाता है।

एरिस्वामी के अनुसार, बाइक के गिरने के बाद एक अन्य वाहन ने उसे टक्कर मारी, जिससे बाइक सड़क के बीचोंबीच जा गिरी। उसी दौरान एक प्राइवेट ट्रैवल बस उस बाइक से टकरा गई और जबरदस्त विस्फोट हुआ। कुछ ही सेकंड में बस में आग लग गई, जिसमें 20 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

उलिंदकोंडा पुलिस ने मृतक शिवशंकर के खिलाफ आईपीसी की धारा 281, 125(A) और 106(1) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मामला लापरवाही और नशे में गाड़ी चलाने का है।

इस बीच, आंध्र प्रदेश पुलिस ने बताया कि बस में मौजूद दो 12 केवी बैटरियों के फटने से आग तेजी से फैली। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि बस में बड़ी मात्रा में स्मार्टफोन का स्टॉक रखा हुआ था, जिससे आग की लपटें और बढ़ गईं तथा यह हादसा और भी भयावह बन गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत