Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत-पाक मैच पर यूनुस ने कहा, ये चार खिलाड़ी लौटेंगे स्वदेश, द्रविड़ को लेकर गांगुली ने दिया अपडेट

टी20 विश्व कप में रविवार (24 अक्टूबर) को भारत की टक्कर पाकिस्तान से होगी। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनुस खान ने उम्मीद जताई है कि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Oct 2021 12:34:21

भारत-पाक मैच पर यूनुस ने कहा, ये चार खिलाड़ी लौटेंगे स्वदेश, द्रविड़ को लेकर गांगुली ने दिया अपडेट

टी20 विश्व कप में रविवार (24 अक्टूबर) को भारत की टक्कर पाकिस्तान से होगी। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनुस खान ने उम्मीद जताई है कि पाकिस्तान इस महामुकाबले में भारत को हराकर 5-1 का रिकॉर्ड बनाएगा। आपको बता दें कि पाकिस्तान टी20 विश्व कप में इससे पहले भारत के खिलाफ पांचों मैच हारा है। पाकिस्तान ने 2009 में यूनुस की कप्तानी में ही विश्व कप जीता था। यूनुस ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के मैच में बहुत दबाव होता है और जो खिलाड़ी इसको झेल लेता है वह लीजेंड बन जाता हैं।

पाकिस्तान के नजरिये से मैं आशा करता हूं कि इस बार 5-0 का रिकॉर्ड 5-1 हो जाएगा। यह काफी दबाव वाला मैच होगा। जो खिलाड़ी इस दबाव को झेल जाएगा वह महान कहलाएगा। ड्रेसिंग रूम में एमएस धोनी का मेंटर के रूप में होना, इस मेगा इवेंट में भारत के लिए एक बहुत बड़ा प्लस प्वाइंट है क्योंकि एक बड़े दबाव वाले मैच में वे बड़ा रोल अदा कर सकते हैं। इससे विरोधी टीम खुद धराशायी हो सकती है। धोनी में वातावरण को शांत करने और ज्यादा दबाव वाले मैच को जीतने की क्षमता है।


यूएई से भारत लौटकर मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलेंगे ये चारों खिलाड़ी

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खेमे में शामिल चार खिलाड़ियों को वापस भारत भेजने का फैसला किया है। कर्ण शर्मा, शाहबाज नदीम, कृष्णप्पा गौतम और वेंकटेश अय्यर वे खिलाड़ी हैं, जिनको स्वदेश लौटने के लिए कहा गया है। ये चारों बतौर नेट गेंदबाज टीम से जुड़े हुए थे। रिलीज किए गए ये खिलाड़ी अब घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते दिखेंगे। गौरतलब है कि बीसीसीआई ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों को तैयार करने के लिए कुल आठ नेट गेंदबाज चुने थे। उमरान मलिक, आवेश खान, हर्षल पटेल और लुकमान मेरिवाला को यूएई में बरकरार रखा गया है और वे सभी पूरे विश्व कप में टीम के साथ रहेंगे।

बीसीसीआई ने तेज गेंदबाजों को ज्यादा अहमियत दी है। आईपीएल-14 में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में हर्षल पहले व आवेश दूसरे नंबर पर रहे थे। जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान ने इस सीजन की सबसे तेज गेंद डाली थी। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि विश्व कप शुरू होने के बाद इतने नेट सेशन नहीं होने वाले हैं। इसी वजह से सलेक्टर्स को लगा कि इन बॉलर्स को 4 नवंबर से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलना चाहिए जिससे उन्हें मैच प्रेक्टिस मिलेगी।


younis khan,bcci,sourav ganguly,rahul dravid,pakistan,india,t20 world cup,sports news in hindi द्रविड़ ने फैसले के लिए मांगा थोड़ा वक्त : गांगुली

टी20 विश्व कप रवि शास्त्री का कोच के रूप में अंतिम असाइनमेंट है। पिछले दिनों सामने आई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पूर्व बल्लेबाज़ राहुल द्रविड़ का टीम इंडिया का नया कोच बनना तय है। हालांकि बीसीसीआई की तरफ से अभी तक इसका कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। इस बीच, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने साफ किया कि द्रविड़ के साथ दुबई में कोचिंग की जिम्मेदारी को लेकर बातचीत हुई थी, लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है। गांगुली ने न्यूज चैनल आज तक के एक खास शो पर कहा कि द्रविड़ टीम के नए हेड कोच होंगे या नहीं इसको लेकर फिलहाल कोई कन्फर्मेशन नहीं है।

मैंने भी अखबारों में पढ़ा है कि वे कोच हो सकते हैं लेकिन आपको बता दें कि हमने नए कोच के लिए विज्ञापन दिया है। अगर वे आवेदन करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। वे फिलहाल राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) के डायरेक्टर हैं। वे दुबई में हमसे एनसीए को लेकर बातचीत करने के लिए आए थे। नए क्रिकेटरों को लाने में एनसीए का बड़ा रोल होता है। वे इसी बारे में चर्चा करने के लिए आए थे। हमने उनसे पहले भी कोच बनने को लेकर बातचीत की थी, लेकिन तब भी उन्होंने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। वे अब भी अपने रुख पर कायम हैं। उन्होंने फैसले के लिए थोड़ा वक्त मांगा है। देखते हैं क्या होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology