न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया में होंगे दो बदलाव, चोट के कारण पांड्या बाहर, सूर्यकुमार की हो सकती है एंट्री

भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बाएं टखने में चोट के कारण इस अहम मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उन्हें आराम की सलाह दी गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 21 Oct 2023 9:01:40

World Cup 2023: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया में होंगे दो बदलाव, चोट के कारण पांड्या बाहर, सूर्यकुमार की हो सकती है एंट्री

धर्मशाला। भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बाएं टखने में चोट के कारण इस अहम मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उन्हें आराम की सलाह दी गई है। वे धर्मशाला ना जाकर 29 अक्टूबर को लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए टीम से जुड़ेंगे। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में उनका रिप्लेसमेंट कौन होगा? क्योंकि उनके बाहर होने से गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी क्रम भी गड़बड़ा जाएगा। ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग में दो बड़े बदलाव हो सकते हैं?

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। आसमान में बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं के चलते गेंद काफी स्विंग करती है। इसके साथ ही पिच पर बाउंस अच्छा रहने के चलते बल्लेबाजों को भी मदद मिलती है। अगर बल्लेबाज शुरुआत में संभलकर खेले तो बड़ा स्कोर भी बना सकते हैं। वहीं, खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा तो स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है।

सूर्यकुमार हो सकते हैं शामिल

भारतीय टीम प्रबंधन को धर्मशाला की पिच के व्यवहार को देखते हुए हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट और टीम कॉम्बिनेशन को लेकर काफी सोच विचार करना पड़ेगा। ऐसे में हार्दिक पांड्या की जगह एक विशेषज्ञ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को मौका मिल सकता है। वहीं, गेंदबाजी क्रम को मजबूत करने के लिए शार्दुल ठाकुर की जगह मोहम्मद शमी को खिलाया जा सकता है।

शार्दुल ठाकुर होंगे बाहर

हार्दिक पांड्या तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं, उनकी जगह शार्दुल ठाकुर फिट बैठते हैं। लेकिन, अभी तक खेले तीन मैचों में शार्दुल ठाकुर का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा है और वह किसी भी मैच में अपने कोटे के 10 ओवर भी पूरे नहीं कर सके हैं। उन्होंने तीन मैचों में अब तक 17 ओवर में 102 रन देकर सिर्फ दो विकेट लिए हैं। कई क्रिकेट एक्सपर्ट ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर सवाल भी उठाए हैं। ऐसे में उन्हें बाहर किया जा सकता है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत