न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: भारत-पाक मैच के बीच में अम्पायर को बॉडी दिखाने लगे रोहित, पूछने पर बताई वजह

अंपायर मरियस एरमस इस मैच के दौरान काफी चर्चा में रहे थे। उन्होंने भारत की बल्लेबाजी के दौरान चार एलबीडब्ल्यू फैसले दिए। इसमें से दो बार भारत ने रिव्यू लेकर फैसला पलटा। वहीं एक बार अंपायर्स कॉल होने की वजह से भारत को विकेट नहीं मिल पाया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 15 Oct 2023 4:36:55

World Cup 2023: भारत-पाक मैच के बीच में अम्पायर को बॉडी दिखाने लगे रोहित, पूछने पर बताई वजह

अहमदाबाद। भारतीय टीम ने शनिवार को पाकिस्तान को हराकर वर्ल्ड कप में इस टीम के खिलाफ अपना अजेय अभियान जारी रखा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 63 गेंदों में 86 रन की पारी खेली। उनके बल्ले से छह चौके और छह छक्के भी निकले। मैच के दौरान एक ऐसा समय भी आया जब रोहित अंपायर मरियस एरमस को बॉडी दिखाते हुए नजर आए। फैंस यह जानने के लिए बेताब थे कि इसके पीछे क्या वजह थी। मैच के बाद टीम के उपकप्तान हार्दिक पंड्या ने भारतीय कप्तान से इसकी वजह पूछी।

रोहित शर्मा ने अंपायर को दिखाई बॉडी

बीसीसीआई ने वीडियो शेयर किया है जिसमें हार्दिक डगआउट में खड़े कप्तान रोहित शर्मा की बल्लेबाजी की तारीफ करने के बाद उनसे पूछते हैं कि आप अंपायर को मसल क्यों दिखा रहे थे। रोहित ने हंसते हुए कहा, ‘वह मुझसे कह रहे थे कि इतने छक्के कैसे मार रहे हो, तुम्हारे बल्ले में कुछ है क्या है। मैंने उससे कहा कि बल्ले में नहीं मुझ में पावर है और तब बॉडी दिखाई।’ यह सुनकर हार्दिक और रोहित दोनों हंसने लगे।

रोहित ने गेंदबाजों की तारीफ की

रोहित ने मैच के बाद गेंदबाजों को जीत का श्रेय दिया। उन्होंने कहा, ‘‘गेंदबाजों ने हमारे लिये जीत की नींव रखी । उन्हें 190 रन पर आउट करना बड़ी बात थी । यह पिच 190 की नहीं थी और एक समय लग रहा था कि वे 280 या 290 रन बनायेंगे । लेकिन हमारे पास छह गेंदबाज ऐसे हैं जो मैच जिताने का माद्दा रखते हैं ।’’ शतक से 14 रन से चूके रोहित ने कहा ,‘‘हर दिन हर किसी का दिन नहीं हो सकता । बतौर कप्तान मेरा काम अहम था । टीम में सभी को अपनी भूमिका पता है और यह बहुत अच्छी बात है ।’’

एरमस हुए ट्रोल

अंपायर मरियस एरमस इस मैच के दौरान काफी चर्चा में रहे थे। उन्होंने भारत की बल्लेबाजी के दौरान 4 एलबीडब्ल्यू के फैसले दिए। इसमें से 2 बार भारत ने रिव्यू लेकर फैसला पलटा। वहीं एक बार अंपायर्स कॉल होने की वजह से भारत को विकेट नहीं मिल पाया था। सोशल मीडिया पर एरमस को काफी ट्रोल किया गया। ऐसा कहा गया कि एरमस पाकिस्तान की ओर से खेल रहे थे। वह भारत के खिलाफ गलत कर रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत