न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: राहुल और कोहली ने आस्ट्रेलिया के जबड़े से छीना मैच, 6 विकेट से दर्ज की जीत

200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शुरूआत में सिर्फ दो रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद किंग कोहली ने 85 और केएल राहुल ने नाबाद 97 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 08 Oct 2023 10:33:00

World Cup 2023: राहुल और कोहली ने आस्ट्रेलिया के जबड़े से छीना मैच, 6 विकेट से दर्ज की जीत

चेन्नई। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की तूफानी शुरुआत के बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने शानदार पारियाँ खेलकर टीम इंडिया को विश्व के पहले मैच में जीत दिलाई। 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शुरूआत में सिर्फ दो रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद किंग कोहली ने 85 और केएल राहुल ने नाबाद 97 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। जीत के निकट पहुँचकर राहुल ने दर्शकों की माँग पर छक्के के साथ मैच को समाप्त किया। इससे पहले भी उन्होंने एक ही ओवर में एक छक्का और चौका लगाया था।

जब भारत के सिर्फ दो रनों पर तीन विकेट गिर गए थे, तब ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम लो स्कोरिंग मुकाबले में मैच का पासा पलट देगी, लेकिन विराट कोहली और केएल राहुल ने हार नहीं मानी और डटकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की आग उगलती गेंदों का सामना किया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए रिकॉर्ड 165 रनों की साझेदारी की।

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लीग में तब शानदार पारी खेली जब भारतीय टीम ने सिर्फ 2 रन पर अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। इस मैच में भारत को जीत के लिए 200 रन का टारगेट मिला था, लेकिन रोहित शर्मा, इशान किशन और श्रेयस अय्यर डक पर आउट हो गए।

भारतीय टीम और फैंस सभी सदमे में थे, लेकिन सबसे यकीन था कि अभी कोहली क्रीज पर हैं और उन्होंने पूरे देश की उम्मीदों को टूटने नहीं दिया और बेहद खराब स्थिति में टीम के लिए बेहतरीन 85 रन की पारी खेली। हालांकि वह अपने वनडे करियर का 48वां शतक लगाने से चूक गए, लेकिन केएल राहुल के साथ मिलकर 165 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की राह पर ला दिया। इस साझेदारी के दम पर इन दोनों बल्लेबाजों ने एबी डिविलिर्स और ग्रीम स्मिथ का 16 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वहीं वनडे वर्ल्ड कप में यह कंगारू टीम के खिलाफ कोहली की अब तक की सबसे बड़ी पारी रही। इस मैच में केएल राहुल ने 115 गेंदों पर 2 छक्के और 8 चौकों की मदद से नाबाद 97 रन बनाए और छक्का लगाकर भारतीय टीम को जीत दिला दी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत