न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के खिलाफ एक भी छक्का नहीं लगा पाई पाकिस्तान टीम, 26 चौके लगे, 2023 विश्व कप में दूसरी बार हुआ ऐसा

जसप्रीत बुमराह की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। पाकिस्तान की खराब बैटिंग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टीम की पारी में एक भी छक्का नहीं लगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 14 Oct 2023 10:38:10

भारत के खिलाफ एक भी छक्का नहीं लगा पाई पाकिस्तान टीम, 26 चौके लगे, 2023 विश्व कप में दूसरी बार हुआ ऐसा

अहमदाबाद। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप के हाई वोल्टेज मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 191 रन पर आउट कर दिया। जसप्रीत बुमराह की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। पाकिस्तान की खराब बैटिंग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टीम की पारी में एक भी छक्का नहीं लगा। 2023 वर्ल्ड कप में दूसरी बार ऐसा हुआ है कि कोई टीम अपनी पारी में एक भी छक्का नहीं लगा पाई।

रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम ने अच्छी शुरुआत की। अब्दुल्लाह शफीक और इमाम उल हक ने पहले विकेट के लिए 8 ओवर में 41 रन की साझेदारी की। मोहम्मद सिराज ने 20 रन पर शफीक को पवेलियन भेजा। इसके बाद इमाम उल हक और कप्तान बाबर आजम के बीच 32 रन की साझेदारी की। इमाम को पवेलियन भेजकर हार्दिक पंड्या ने साझेदारी तोड़ी। इमाम ने 36 रन बनाए।

पाकिस्तान की पारी में 26 चौके लगे और एक भी छक्का नहीं लगा


बाबर आजम को साथ देने क्रीज पर मोहम्मद रिजवान आए। दोनों के बीच 82 रन की साझेदारी हुई। बाबर आजम 30वें ओवर में आउट हुए। इसके बाद पाकिस्तान की पारी बिखर गई। रिजवान भी 49 रन बनाकर आउट हो गए। बाबर का विकेट 30वें ओवर में 155 पर गिरा था। 43वें ओवर में टीम 191 रन पर ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान की पारी में 26 चौके लगे और एक भी छक्का नहीं लगा।

ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ छक्का नहीं लगा पाई थी

इससे पहले खराब फॉर्म से जूझ रही ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ लखनऊ में एक भी छक्का नहीं लगा पाई थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड कप में अबतक दोनों मैच हारी है। साउथ अफ्रीका से पहले टीम इंडिया ने चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। कप्तान रोहित शर्मा की शानदार 86 रन की पारी की मदद से मेन इन ब्लू ने 31 ओवर के अंदर 7 विकेट से मैच जीत लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?