न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: अफगानिस्तान को रौंद कर अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंचा भारत, रोहित ने मारा शतक

अंक तालिका पर नजर डालें तो न्यूजीलैंड टॉप पर है। हालांकि उसके भारत के बराबर 4 ही अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते न्यूजीलैंड की टीम टॉप पर है। दूसरे स्थान पर अब भारत है जबकि पाकिस्तान एक पायदान नीच खिसक गया है। पाकिस्तान दूसरे से तीसरे स्थान पर चला गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 11 Oct 2023 10:49:29

World Cup 2023: अफगानिस्तान को रौंद कर अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंचा भारत, रोहित ने मारा शतक

नई दिल्ली। विश्व कप के 9वें मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया है। 273 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 35वें ओवर में ही सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत को इस जीत से अंक तालिका में अच्छा फायदा हुआ है। प्वॉइंट्स टेबल में अब टीम इंडिया 4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। भारत का नेट रन रेट भी बेहतर हुआ है।

पाकिस्तान दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसका

अंक तालिका पर नजर डालें तो न्यूजीलैंड टॉप पर है। हालांकि उसके भारत के बराबर 4 ही अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते न्यूजीलैंड की टीम टॉप पर है। दूसरे स्थान पर अब भारत है जबकि पाकिस्तान एक पायदान नीच खिसक गया है। पाकिस्तान दूसरे से तीसरे स्थान पर चला गया है। पाकिस्तान का अगला मैच भारत से ही है, जो कि 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। टॉप 4 में दक्षिण अफ्रीका आखिरी पायदान पर है। हालांकि उसने अभी एक ही मैच खेला है। दक्षिण अफ्रीका गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भिड़ेगी।

ऑस्ट्रेलिया का नहीं खुला जीत वाला खाता

अंक तालिका में इंग्लैंड पांचवें स्थान पर है, जबकि बांग्लादेश छठे पर है। ऑस्ट्रेलिया अभी सातवें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया का भी अभी एक ही मैच हुआ है, जिसमें भारत के खिलाफ उसे हार मिली थी। श्रीलंका आठवें और नीदरलैंड्स नौवें स्थान पर है। अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, नीदरलैंड्स और अफगानिस्तान को अभी जीत नसीब नहीं हुई है।

भारत-अफगानिस्तान मैच का हाल

भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया है। अफगान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 273 रन का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य को भारतीय टीम ने 35वें ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने 131 रन की बेहतरीन पारी खेली। रोहित ने सिर्फ 84 गेंद में 16 चौके और 5 छक्के की मदद से 131 रन बनाए। विराट कोहली 55 रन बनाकर नाबाद रहे। इशान किशन ने भी 47 रन का योगदान दिया। श्रेयस अय्यर 25 रन बनाकर नाबाद रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत